Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. Sushila Karki: सुशीला कार्की होंगी नेपाल की अंतरिम प्रधानमंत्री, इनके बारे में जानिए?

Sushila Karki: सुशीला कार्की होंगी नेपाल की अंतरिम प्रधानमंत्री, इनके बारे में जानिए?

By शिव मौर्या 
Updated Date

Sushila Karki: नेपाल में चल रहे तनाव के बीच शुक्रवार को बड़ा फैसला हुआ। नेपाल में संसद को भंग कर दिया गया है। इसके साथ ही, सुशीला कार्की नेपाल की अंतरिम प्रधानमंत्री होंगी। कुछ देर में वो प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगी। सुशीला कार्की नेपाल की पूर्व चीफ जस्टिस भी रह चुकी है। जेन जी के आंदोलन शुरू होने के बाद से सुशीला कार्की के नाम की चर्चाएं जोरों पर थीं। वहीं, ये पहला मौका होगा जब नेपाल में कोई महिला प्रधानमंत्री के पद पर बैठेगी।

पढ़ें :- बांग्लादेश में नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह 17 फरवरी को, भारत समेत 13 देशों को भेजा गया न्योता

बता दें कि, आज राष्ट्रपति राम चंद्र पौडेल के साथ सेना प्रमुख जनरल अशोक राज सिग्देल की मौजूदगी में जनरेशन जी के नेतृत्वकर्ताओं के साथ एक बैठक हुई। इस बैठक में सुशील कार्की को अंतरिम सरकार का प्रमुख बनाने पर सहमति बनी। बताया जा रहा है कि, कुछ देर में वह राष्ट्रपति भवन में शपथ ग्रहण करेंगी।

जानिए कौन हैं सुशीला कार्की
सुशीला कार्की का जन्म सात जून 1952 को विराटनगर में हुआ था। उन्होंने बनारस हिंदू विश्वविद्यालय से पोस्ट ग्रेजुएशन किया। इसके साथ ही उन्होंने कानून की पढ़ाई भी की। कानून की पढ़ाई करने के बाद उन्होंने वकालत और कानूनी सुधारों के क्षेत्र में काम शुरू किया। सुशीला कार्की नेपाल की पहली महिला मुख्य न्यायाधीश रह चुकी हैं। सुप्रीम कोर्ट में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कई ऐतिहासिक मामलों की सुनवाई की, जिनमें चुनावी विवाद भी शामिल थे।

Advertisement