Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. Syria : सीरिया ने जदेइदेत याबूस क्रासिंग अस्थायी रूप से बंद की,स्थिति सामान्य होने पर फिर से शुरू हो जाएगा

Syria : सीरिया ने जदेइदेत याबूस क्रासिंग अस्थायी रूप से बंद की,स्थिति सामान्य होने पर फिर से शुरू हो जाएगा

By अनूप कुमार 
Updated Date

Syria : अमेरिका-इजरायल के ईरान पर हमले जारी हैं। जारी जंग के बीच ईरान ने कुवैत के शुवैख तेल परिसर को निशाना बनाया। ईरान के विज्ञान मंत्री ने बताया कि युद्ध में 30 विश्वविद्यालय प्रभावित हुए हैं। इसी क्रम में सीरियाई अधिकारियों ने घोषणा की है कि इजरायल द्वारा क्षेत्र पर संभावित हमलों की चेतावनी के बाद सुरक्षा के चलते लेबनान के साथ एक महत्वपूर्ण सीमा चौकी को अस्थायी रूप से बंद कर दिया जाएगा।

पढ़ें :- लेबनान के दक्षिणी हिस्से में हुई गोलाबारी, एक शांतिदूत की मौत एक हालत गंभीर

जमीन, समुद्री सीमा और क्रासिंग प्राधिकरण ने शनिवार (स्थानीय समय) को कहा कि लेबनान के मस्ना क्रासिंग (Masnaa Crossing, Lebanon) के सामने स्थित जदेइदेत याबूस क्रासिंग केवल नागरिकों के लिए है न कि किसी भी सैन्य उद्देश्य के लिए।

प्राधिकरण ने कहा, क्रासिंग पर कोई सशस्त्र समूह या मिलिशिया (सेना) मौजूद नहीं है और इसका उपयोग नागरिक और कानूनी ढांचे से बाहर किसी भी गतिविधि के लिए नहीं किया जाता है।

प्राधिकरण ने कहा कि स्थिति सामान्य होने पर यातायात फिर से शुरू हो जाएगा।

यह घोषणा तब हुई जब इजरायली सेना ने सीरिया-लेबनान सीमा (Syria-Lebanon border) पर स्थित मस्ना क्रॉसिंग की ओर जाने वाली सड़क को निशाना बनाने की बात कही। इजरायली सेना (Israeli Army) का आरोप है कि हिजबुल्लाह इस मार्ग का इस्तेमाल सैन्य कार्रवाई (military action) के लिए करता है। समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने यह जानकारी दी है।

अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच जारी क्षेत्रीय संघर्षों (regional conflicts) के चलते सीमा पर तनाव बना हुआ है।

31 मार्च को सीरिया के अंतरिम राष्ट्रपति अहमद अल-शारा (Interim President Ahmed al-Sharaa) ने कहा था कि सीरिया किसी भी संघर्ष से दूर रहेगा जब तक कि उसे सीधे तौर पर निशाना न बनाया जाए। उन्होंने वर्षों के युद्ध के बाद देश के पुनर्निर्माण पर ध्यान केंद्रित करने पर जोर दिया।

 

Advertisement