सिस्टम सिस्टम करते हो सिस्टम हिलवा देंगे…जिस दिन चाहेंगे गोली चलवा देंगे हरियाणवी गाने पर हाथ में पिस्टल लेकर एक युवती का वीडियो खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में युवती के पीछे एक कार खड़ी नजर आ रही है जिसमें सपा का झंडा लगा हुआ दिख रहा है। सोशल मीडिया में यह वीडियो खूब ट्रेंड कर रहा है।
पढ़ें :- मोदी सरकार उन करोड़ों लोगों का मुंह बंद करना चाहती है, जिन्होंने विपक्ष के सांसदों को वोट दिया है : प्रियंका गांधी
#VideoViral : हाथ में पिस्टल लहराते युवती का video viral pic.twitter.com/mdAs07kKA4
— princy sahu (@princysahujst7) January 11, 2024
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यह वीडियो उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले का बताया जा रहा है। वीडियो में फेमस यूट्यूबर अशवी यादव का बताया जा रहा है।
मैनपुरी पुलिस ने स्थानीय थाना प्रभारी को आवश्यक कार्यवाही करने के लिए निर्देश दिए हैं।
पढ़ें :- 'विपक्ष की महिला सांसदों ने घेर ली पीएम मोदी की कुर्सी, नहीं दे पाए धन्यवाद प्रस्ताव पर भाषण', हंगामे से बिगड़ा माहौल
युवाओं में हाथ में हथियार लेकर रील औऱ वीडियो बनाकर शेयर करना बेहद आम बात हो गई है। हालंकि पुलिस द्वारा आये दिन किसी न किसी को इस मामले में कार्रवाई की जा रही है। इसके बावजूद कोई न कोई ऐसा मामला सामने आता रहता है। इस वीडियो की पुष्टि हम नहीं करते, यह खबर वायरल वीडियो के आधार पर है।