Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. T20 Asia Cup Final 2022: भारत ने जीता विमेंस एशिया कप 2022 का मुकाबला, सातवीं बार बनी चैंपियन

T20 Asia Cup Final 2022: भारत ने जीता विमेंस एशिया कप 2022 का मुकाबला, सातवीं बार बनी चैंपियन

By शिव मौर्या 
Updated Date

T20 Asia Cup Final 2022: विमेंस एशिया कप 2022 का फाइनल मुकाबला भारत ने जीत लिया है। श्रीलंका को इस मैच में हार का सामना करना पड़ा है। श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत को 66 रनों का लक्ष्य दिया। इस लक्ष्य को टीम इंडिया ने आसानी से हासिल कर लिया। भारत ने ये मुकाबला 8 विकेट से जीत लिया है।

पढ़ें :- नरेंद्र मोदी ने किसानों को दिए थे तीन काले कानून, हम उनके लिए लेकर आ रहे हैं 3 संजीवनी : राहुल गांधी

श्रीलंका ने जीता था टॉस
बता दें कि, फाइनल मुकाबले में श्रीलंका की कप्तान चमारी अथापथु ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी है। श्रीलंका की टीम फाइनल में बिना किसी बदलाव के साथ उतरी है। वहीं हरमनप्रीत कौर ने प्लेइंग XI में एक बदलाव किया है, राधा यादव की जगह दयालन हेमलता को जगह मिली है।

भारत विमेंस (प्लेइंग इलेवन): शैफाली वर्मा, स्मृति मंधाना, जेमिमा रोड्रिग्स, दयालन हेमलता, हरमनप्रीत कौर (सी), दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष (डब्ल्यू), पूजा वस्त्राकर, स्नेह राणा, रेणुका सिंह, राजेश्वरी गायकवाड़

श्रीलंका विमेंस (प्लेइंग इलेवन): चमारी अथापथु (सी), अनुष्का संजीवनी (डब्ल्यू), हर्षिता मडवी, हसीनी परेरा, निलाक्षी डी सिल्वा, कविशा दिलहारी, मालशा शेहानी, ओशादी रणसिंघे, सुगंधिका कुमारी, इनोका रणवीरा, अचिनी कुलसुरिया

पढ़ें :- राहुल गांधी की छवि खराब करने के लिए BJP ने खर्च किए करोड़ों रुपए, मोदी ने गिराई पीएम पद की गरिमा : प्रियंका गांधी
Advertisement