Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. T20 World Cup Final : फाइनल में न्यूजीलैंड ने जीता टॉस, भारत को दिया पहले बल्लेबाजी का न्योता

T20 World Cup Final : फाइनल में न्यूजीलैंड ने जीता टॉस, भारत को दिया पहले बल्लेबाजी का न्योता

By santosh singh 
Updated Date

अहमदाबाद। आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 (ICC Men’s T20 World Cup 2026) के फाइनल में आज भारत का सामना न्यूजीलैंड से है। दोनों टीमों के यह खिताबी मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम (Narendra Modi Stadium) में हो रहा है। मुकाबले में टॉस जीतकर न्यूजीलैंड की टीम ने पहले गेंदबाजी का फैसला लिया है। यानी भारतीय टीम (Indian team) पहले बैटिंग करेगी।

पढ़ें :- आज किसको मिलेगा IPL प्लेऑफ का पहला टिकट? GT बनाम SRH मुकाबले से होगा तय

भारत के खिलाफ न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। कीवियों ने प्लेइंग-11 में एक बदलाव किया है। स्पिनर कोल मैककॉन्की की जगह जैकब डफी को जगह दी है। वहीं, भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने कहा कि वह पहले बल्लेबाजी करके खुश हैं। भारतीय प्लेइंग-11 में कोई बदलाव नहीं है।

दोनों टीमों की प्लेइंग-11

भारत: संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शिवम दुबे, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह।

न्यूजीलैंड: टिम साइफर्ट (विकेटकीपर), फिन एलेन, रचिन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, डेरिल मिचेल, जेम्स नीशम, मिचेल सैंटनर (कप्तान), जैकब डफी, मैट हेनरी, लोकी फर्ग्यूसन।

पढ़ें :- NZ vs SA : तीसरे टी20 मुकाबले में ​न्यूजीलैंड की शानदार जीत, कप्तान लैथम ने खेली नाबाद 63 रन की पारी
Advertisement