Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. तमिलनाडु के गर्वनर जनता के फैसले का करें सम्मान, जनादेश विजय के साथ है, अभिनेता के समर्थन में उतरा बॉलीवुड

तमिलनाडु के गर्वनर जनता के फैसले का करें सम्मान, जनादेश विजय के साथ है, अभिनेता के समर्थन में उतरा बॉलीवुड

By santosh singh 
Updated Date

मुंबई। तमिल सिनेमा (Tamil Cinema) के सुपरस्टार विजय की तमिलनाडु में शानदार जीत के बाद से ही जनता उन्हें मुख्यमंत्री की शपथ लेते हुए देखने का इंतजार कर रही है, लेकिन तमिलनाडु की 233 सीटों में से सबसे ज्यादा 108 सीटें जीतने के बावजूद विजय अभी भी मुख्यमंत्री की कुर्सी से दूर हैं। सरकार बनाने का दावा पेश करने के लिए तमिलनाडु में 118 सीटों की जरूरत होती है। बुधवार को विजय ने दावा पेश किया तो गवर्नर ने उन्हें सीटें कम होने की बात कहकर लौटा दिया, गुरुवार भी विजय को दोबारा लौटा दिया। तमिलनाडु में राजनीतिक गठबंधन का गुणा-गणित बड़ी तेजी से चल रहा है।

पढ़ें :- ‘भारत के एडिसन’ बनकर लौटे आर माधवन, GDN के ट्रेलर में दिखा दमदार ट्रांसफॉर्मेशन

विजय के शपथ लेने में हो रही देरी पर कमल हासन और प्रकाश राज ने तमिलनाडु के गवर्नर की भूमिका पर सवाल उठाया

एक बार तो ये भी खबर आई कि विजय ने जिन दो बड़ी पार्टियों DMK और AIADMK को तमिलनाडु में हराया है, वो साथ मिलकर सरकार बनाने के ऑप्शन पर विचार कर रही हैं। हालांकि अब ऐसा कुछ होने के चांस लगभग खत्म हो गए हैं। मगर विजय के शपथ लेने में हो रही देरी की वजह से कमल हासन (Kamal Haasan) और प्रकाश राज (Prakash Raj) जैसे बड़े नामों ने तमिलनाडु के गवर्नर की भूमिका पर सवाल उठाया है।

तमिलनाडु के गवर्नर पर भड़के प्रकाश राज

साउथ के बड़े एक्टर्स में से एक प्रकाश राज (Prakash Raj)  ने सोशल मीडिया पोस्ट में विजय के साथ हो रही पॉलिटिक्स को लेकर तमिलनाडु के गवर्नर पर सवाल उठाया। उन्होंने लिखा कि ‘हम में आपसी मतभेद हो सकते हैं, लेकिन जनादेश विजय के साथ है. उन्हें विधानसभा में खड़े होकर अपना दावा पेश करने का अधिकार है।’

पढ़ें :- उद्धव ठाकरे INDIA ब्लॉक की बैठक में वर्चुअल रूप से शामिल होंगे : संजय राउत

सच्चाई का फैसला गवर्नर के घर पर नहीं हो सकता, विधानसभा में होता है : प्रकाश राज

इंडिया टुडे से बात करते हुए प्रकाश ने कहा कि उनके साथ दुर्व्यवहार कर रहे गवर्नर को चाहिए कि उन्हें सरकार बनाने की इजाजत दें। सच्चाई का फैसला गवर्नर के घर पर नहीं हो सकता, विधानसभा में होता है। वो ऐसा क्यों कर रहे हैं, इस समय लंबी छुट्टी पर कैसे जा सकते हैं? किसी और ने सरकार बनाने का दावा नहीं किया है। विजय के पास आंकड़े हैं। वो कह रहे हैं कि मैं बहुमत साबित कर सकता हूं। उन्हें विधानसभा में मौका मिलना चाहिए, लेकिन उन्हें मौका दिया नहीं जा रहा। उन्हें जनादेश के बावजूद उनका लोकतांत्रिक अधिकार क्यों नहीं दिया जा रहा?’

पढ़ें :- दिल्ली में इंडिया गठबंधन की अहम बैठक आज, अखिलेश यादव लखनऊ से मीटिंग के लिए रवाना

बहुमत विधानसभा में साबित किया जाता है, राज भवन में नहीं : कमल हासन 

कमल हासन ने याद दिलाया नियम तमिल सिनेमा के आइकॉन कमल हासन ने भी सोशल मीडिया पोस्ट में विजय के साथ हो रही राजनीति पर सवाल उठाया। उन्होंने विजय जैसे मामलों के लिए उदाहरण बनने वाले सुप्रीम कोर्ट के फैसले का भी जिक्र किया। कमल ने लिखा कि ‘108 सीटें जीतने वाले विजय को सरकार बनाने का न्यौता न देना तमिलनाडु की जनता के जनादेश का अपमान है। उन्होंने आगे कहा कि ‘एस आर बोम्मई केस में सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट कहा है। बहुमत विधानसभा में साबित किया जाता है, राज भवन में नहीं। मैं पार्टी पॉलिटिक्स की नहीं, एक भारतीय नागरिक के लिए बनी नीतियों की बात कर रहा हूं। तमिलनाडु की जनता के फैसले का सम्मान होना चाहिए।

पढ़ें :- CM विजय के ज्योतिषी को OSD बनाए जाने पर घिरी TVK सरकार, 24 घंटे में ही वापस लेना पड़ा फैसला

तमिलनाडु में विजय की पार्टी TVK ने 108 सीटें जीती हैं। इसमें वो दोनों सीटें भी शामिल हैं जहां विजय ने चुनाव जीता है। उन्हें एक सीट छोड़नी होगी, इसलिए उनकी पार्टी के पास सरकार बनाने के लिए 107 सीटें हैं। कांग्रेस ने अपनी 5 सीटों के साथ विजय को समर्थन दिया है, यानी उनके खाते में 112 सीटें हैं। बाकी 6 सीटों के लिए ही तमिलनाडु में राजनीति के समीकरण बिठाए जा रहे हैं। इस बीच विजय को चुनने वाली जनता और बड़े सेलेब्रिटी इस पूरे मामले पर सवाल उठाने लगे हैं। नजरें इस बात पर लगी हैं कि विजय को गवर्नर से कब सरकार बनाने के लिए हरी झंडी मिलेगी।

Advertisement