नई दिल्ली। मैसूर से दरभंगा (Mysore to Darbhanga) जा रही बागमती एक्सप्रेस ( Bagmati Express -12578) तमिलनाडु के कावरापेट्टई स्टेशन (Kavarapettai Station) के पास शुक्रवार को मालगाड़ी से टकरा गई। इस हादसे में कई लोग घायल हुए हैं। वहीं, ट्रेन हादसे के बाद देश में सियासी बवाल शुरू हो गया है। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी (Lok Sabha opposition leader Rahul Gandhi) ने केंद्र पर निशाना साधते हुए कहा कि कई दुर्घटनाओं में सैकड़ों जान जाने के बावजूद कोई सबक नहीं सीखा गया है। गांधी ने जोर देकर कहा कि जवाबदेही शीर्ष पर शुरू होती है।
पढ़ें :- संजय निषाद ने यूपी विधान चुनाव से पहले बीजेपी को दिया अल्टीमेटम, आरक्षण पर फैसला करो, वरना दूसरा दरवाजा देखेंगे
जानें क्या है मामला?
तमिलनाडु में शुक्रवार को 75 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आ रही एक्सप्रेस ट्रेन मुख्य लाइन में जाने के बजाय लूप लाइन से टकरा गई थी। इस हादसे में कई यात्री घायल हो गए और एक कोच में आग लग गई।
कई दुर्घटनाओं में कई लोगों की जान जाने के बावजूद, कोई सबक नहीं सीखा
राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर कहा, ‘मैसूर-दरभंगा (Mysore -Darbhanga) ट्रेन दुर्घटना भयावह ओडिशा के बालासोर की दुर्घटना को दिखाती है, जहां एक यात्री ट्रेन एक खड़ी मालगाड़ी से टकरा गई थी। कई दुर्घटनाओं में कई लोगों की जान जाने के बावजूद, कोई सबक नहीं सीखा गया है। इसकी जवाबदेही शीर्ष को देनी चाहिए। इस सरकार के जागने से पहले कितने और परिवार बर्बाद होंगे।’
पढ़ें :- सीजेपी नेता आशुतोष रांका और सौरव दास को एसईएम कोर्ट से मिली जमानत, लिखित माफीनामे और शपथ पत्र के बाद रिहाई
प्रियंका गांधी का भी भड़का गुस्सा
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा (Congress General Secretary Priyanka Gandhi Vadra) ने भी ट्रेन हादसे को लेकर केंद्र की आलोचना की। उन्होंने वाट्सएप चैनल पर कहा कि देश में ट्रेन दुर्घटनाएं इतनी आम हो गई हैं कि एक के बाद एक होने के बावजूद सरकार द्वारा न तो कोई जवाबदेही तय की जा रही है और न ही कोई कार्रवाई की जा रही है।
उन्होंने आगे कहा कि देश के करोड़ों आम लोग अपनी जान जोखिम में डालकर भय व अराजकता के पहियों पर चलने वाली ट्रेनों में सफर करने को मजबूर हैं, क्योंकि सुरक्षित ट्रेन यात्रा की जिम्मेदारी से सरकार ने मुंह मोड़ लिया है। उन्होंने यह भी कहा कि तमिलनाडु में मैसूर-दरभंगा एक्सप्रेस (Mysore-Darbhanga Express) के साथ बालासोर जैसा हादसा फिर हुआ है। महीनों चलने वाला यह सिलसिला कब रुकेगा? जवाबदेही कब तय की जाएगी।
रेलवे बोर्ड ने क्या कहा?
पढ़ें :- Police Commemoration Day 2026 : सीएम योगी, बोले-शहीदों के प्रति राष्ट्र का ऋण कोई भी नहीं चुका सकता
इस बीच, रेलवे बोर्ड (Railway Board) ने कहा है कि चेन्नई रेल डिवीजन में पोन्नेरी-कावारपेट्टई खंड (Ponneri-Kavarpettai section in Chennai Railway Division) में यात्री-मालगाड़ी की टक्कर में अब तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। रेलवे बोर्ड के सूचना एवं प्रचार विभाग के कार्यकारी निदेशक दिलीप कुमार (Dilip Kumar, Executive Director, Information and Publicity Department, Railway Board) ने दुर्घटना के तुरंत बाद कहा कि हमें चेन्नई मंडल (Chennai Division) के कावारपेट्टई स्टेशन (Kavarapettai Station) पर बागमती एक्सप्रेस ( Bagmati Express) और मालगाड़ी के बीच टक्कर की सूचना मिली। बचाव और राहत दल तुरंत दुर्घटनास्थल पर पहुंच गया।