नई दिल्ली। साल 2020 में TATA Altroz को पेश किया गया था। तब से लेकर अबतक यह देश में इस ब्रांड द्वारा बेचे जाने वाले सबसे लोकप्रिय मॉडलों में से एक रही है। हाल ही में साल 2025 में कंपनी ने Altroz को एक फेसलिफ्ट मॉडल के साथ अपडेट किया है। ऐसा लग रहा है कि यह कंपनी Altroz नाम के साथ कुछ नया करने की योजना बना रही है।
पढ़ें :- 5,200 mAh बैटरी और IP69 रेटिंग वाला TECNO Spark Go 3 Pro कल से बिक्री स्टार्ट, जिसकी शुरुआती कीमत होगी ₹15,999
क्या यह टर्बो रेसर है?
नई TATA Altroz का मॉडल टेस्टिंग के दौरान पूरी तरह से ढका हुआ था, लेकिन तस्वीरों में एक साइलेंसर साफ दिखाई दे रहा है। इसका मतलब है कि यह पेट्रोल, डीजल (Internal Combustion Engine) गाड़ी होगी न कि इलेक्ट्रिक कार। साल 2025 में कंपनी ने नई जनरेशन वाली Altroz लॉन्च तो किया था, लेकिन इस प्रीमियम हैचबैक का Turbo Racer वेरिएंट लॉन्च नहीं किया था। कंपनी अब Turbo Petrol वाली अपडेटेड Altroz की टेस्टिंग कर रही है।
क्या मिलते हैं फीचर्स?
इस प्रीमियम हैचबैक के टर्बो वेरिएंट में वेंटिलेटेड सीट्स, पूरी तरह से ब्लैक इंटीरियर थीम और टर्बो पेट्रोल इंजन वाले कुछ खास फीचर्स मिलते हैं। वहीं नई जनरेशन वाली Altroz में ये फीचर्स नहीं दिए गए हैं और उम्मीद है कि कंपनी इन फीचर्स को TATA Altroz की आने वाली नई जनरेशन में शामिल करेगी।
पढ़ें :- मिड-डे मील पर यूपी सरकार का सख्त रुख, बैक्टीरिया और मिलावट पकड़ने के लिए होगी लैब टेस्टिंग
क्या यह E85 है?
आज के दौर का भारत अब पारंपरिक ईंधन या फ्यूल को छोड़कर अब Flex-Fuel की तरफ बढ़ रहा है। हाल ही में देश में E85 फ्यूल को लॉन्च किया गया है। कंपनी ने India Mobility Global Expo, 2025 में TATA Punch का फ्लेक्स फ्यूल वेरिएंट दिखाया था। हो सकता है कि कंपनी एक हायर फ्यूल ब्लेंड की अनुकूलता के लिए बाकी गाड़ियों की टेस्टिंग कर रही हो। इसी वजह से हाल ही में टेस्टिंग के दौरान देखा गया Altroz मॉडल एक Prototype हो सकता है जिसको E85 ईंधन की अनुकूलता के लिए जांच हो रहा है।