1. हिन्दी समाचार
  2. तकनीक
  3. 5,200 mAh बैटरी और IP69 रेटिंग वाला TECNO Spark Go 3 Pro कल से बिक्री स्टार्ट, जिसकी शुरुआती कीमत होगी ₹15,999

5,200 mAh बैटरी और IP69 रेटिंग वाला TECNO Spark Go 3 Pro कल से बिक्री स्टार्ट, जिसकी शुरुआती कीमत होगी ₹15,999

स्मार्टफोन निर्माता कंपनी TECNO के नए बजट स्मार्टफोन TECNO Spark Go 3 Pro की पहली सेल कल यानी 4 सितम्बर 2026 को दोपहर 12 बजे से शुरू हो रही है। मजबूत बनावट के लिए 'देश जैसा दमदार' टैगलाइन के साथ पेश किया गया यह फोन ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Amazon, Flipkart और ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स पर उपलब्ध होगा। कंपनी ने इस स्मार्टफोन को दो स्टोरेज विकल्पों में पेश किया है। जिसमें से एक है, 4GB RAM + 64GB स्टोरेज ₹15,999 में और दूसरा 4GB RAM + 128GB स्टोरेज ₹16,999 में।

By Sushil Sah 
Updated Date

नई दिल्ली। स्मार्टफोन निर्माता कंपनी TECNO के नए बजट स्मार्टफोन TECNO Spark Go 3 Pro की पहली सेल कल यानी 4 सितम्बर 2026 को दोपहर 12 बजे से शुरू हो रही है। मजबूत बनावट के लिए ‘देश जैसा दमदार’ टैगलाइन के साथ पेश किया गया यह फोन ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Amazon, Flipkart और ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स पर उपलब्ध होगा। कंपनी ने इस स्मार्टफोन को दो स्टोरेज विकल्पों में पेश किया है। जिसमें से एक है, 4GB RAM + 64GB स्टोरेज ₹15,999 में और दूसरा 4GB RAM + 128GB स्टोरेज ₹16,999 में। आपको बता दें कि इस फोन में 8GB तक वर्चुअल रैम का सपोर्ट मौजूद है, जिससे कुल रैम क्षमता 12GB तक पहुंच जाती है।

पढ़ें :- तमिलनाडु बजट सत्र में भाषाई संग्राम, तमिल-अंग्रेजी विवाद पर भड़के वित्त मंत्री, कहा- दूसरों के लिए शैली नहीं बदलूंगा

प्रमुख फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स

इस फोन की सबसे बड़ी यूएसपी इसकी ड्यूरेबिलिटी है। इस सेगमेंट का यह पहला फोन है जो IP68 और IP69 दोनों रेटिंग के साथ आता है, जिससे यह धूल, बारिश और हाई-प्रेशर वाटर जेट से सुरक्षित रहता है। इसके अलावा, फोन को 1.5 मीटर तक ड्रॉप रेसिस्टेंस के लिए SGS सर्टिफिकेशन भी प्राप्त है। इसके अलावा इसमें कॉलिंग के दौरान बैकग्राउंड के भारी शोर-शराबे को फिल्टर करने के लिए इसमें एआई नॉइज़ कैंसिलेशन तकनीक दी गई है। साथ ही लंबे बैकअप के लिए डिवाइस में 5,200 mAh की बैटरी दी गई है, जो 15W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इस फोन में 6.78 इंच का HD+ LCD डिस्प्ले मिलता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। इन सभी फीचर्स के अलावा इसमें फोटोग्राफी के लिए रियर पैनल पर f/1.8 अपर्चर वाला 13MP AI कैमरा और फ्रंट में 8MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है।

अन्य खूबियां

साथ ही मल्टीमीडिया अनुभव को बेहतर बनाने के लिए इसमें DTS सपोर्ट वाले डुअल स्टीरियो स्पीकर्स और घरेलू अप्लायंसेज कंट्रोल करने के लिए IR ब्लास्टर भी मौजूद है।

पढ़ें :- ‘बंटवारा 1947’ के लिए सनी देओल को मिले करोड़ रूपये ? प्रीति जिंटा की फीस भी जानकर चौंक जाएंगे

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...