1. हिन्दी समाचार
  2. ख़बरें जरा हटके
  3. फोन का USB Type-C पोर्ट खराब कर देती हैं ये गलतियां, चार्जिंग में होने लगेगी समस्या

फोन का USB Type-C पोर्ट खराब कर देती हैं ये गलतियां, चार्जिंग में होने लगेगी समस्या

वर्तमान समय में ज्यादातर स्मार्टफोन में USB Type-C पोर्ट दिया जाता है। इसके जरिए फोन चार्ज करने के साथ-साथ डेटा ट्रांसफर और कई अन्य काम किए जाते हैं। लेकिन रोज की दिनचर्या में की जाने वाली कुछ छोटी-छोटी गलतियां फोन के चार्जिंग पोर्ट को हानि पहुंचा सकती हैं। इसके बाद फोन में चार्जिंग कनेक्ट न होने, बार-बार डिस्कनेक्ट होने या धीमी चार्जिंग जैसी समस्याएं भी आने लगती हैं।

By Sushil Sah 
Updated Date

तकनीकी। वर्तमान समय में ज्यादातर स्मार्टफोन में USB Type-C पोर्ट दिया जाता है। इसके जरिए फोन चार्ज करने के साथ-साथ डेटा ट्रांसफर और कई अन्य काम किए जाते हैं। लेकिन रोज की दिनचर्या में की जाने वाली कुछ छोटी-छोटी गलतियां फोन के चार्जिंग पोर्ट को हानि पहुंचा सकती हैं। इसके बाद फोन में चार्जिंग कनेक्ट न होने, बार-बार डिस्कनेक्ट होने या धीमी चार्जिंग जैसी समस्याएं भी आने लगती हैं।

पढ़ें :- 50MP सेल्फी कैमरा और 7200mAh बैटरी के साथ Vivo ने लॉन्च किया नया vivo V80 5G स्मार्टफोन

गंदगी जमा होना: फोन को जेब या बैग में रखने से धूल और छोटे कण USB Type-C पोर्ट के अंदर जमा होने के कारण चार्जर का कनेक्टर ठीक से फिट नहीं होता और चार्जिंग में परेशानी आने लगती है।

चार्जर को गलत तरीके से लगाना: Type-C कनेक्टर को दोनों तरफ से लगाया जा सकता है, लेकिन इसे टेढ़ा या जबरदस्ती लगाना पोर्ट के अंदर मौजूद पिन को नुकसान पहुंचा सकता है। इसलिए चार्जर लगाते समय ज्यादा दबाव डालने से बचना चाहिए।

केबल को खींचकर निकालना: कई लोग चार्जिंग केबल को फोन से निकालते समय तार को खींचते हैं। इससे पोर्ट और केबल दोनों पर दबाव पड़ सकता है। हमेशा कनेक्टर को पकड़कर धीरे से निकालना ही बेहतर है।

चार्जिंग के दौरान फोन का ज्यादा इस्तेमाल: चार्जिंग के दौरान फोन को लगातार इस्तेमाल करने या केबल को मोड़कर रखने से पोर्ट पर दबाव पड़ सकता है। गेमिंग या वीडियो देखते समय केबल को खींचने से कनेक्शन ढीला हो सकता है।

पढ़ें :- Vivo का नया धमाका, 7,200 mAh बैटरी और 50MP ZEISS कैमरा के साथ जल्द ही लॉन्च होगा 'Vivo V80 5G'

गीले पोर्ट में चार्जिंग: अगर USB Type-C पोर्ट में नमी या पानी चला गया है तो तुरंत चार्जर नहीं लगाना चाहिए। नमी की स्थिति में फोन को चार्ज करने से पहले पोर्ट के पूरी तरह सूखने का इंतजार करना चाहिए।

सस्ता या खराब क्वालिटी का केबल इस्तेमाल करना: खराब क्वालिटी के केबल का कनेक्टर सही आकार का न होने पर पोर्ट में अच्छे से फिट नहीं हो पाती है। इसलिए अच्छी क्वालिटी और भरोसेमंद चार्जिंग एक्सेसरीज का इस्तेमाल करना ठीक रहता है।

ऐसे रखें USB Type-C पोर्ट का ध्यान

अपने फोन के चार्जिंग पोर्ट को साफ और सूखा रखें, चार्जर को बिना दबाव के लगाएं और निकालते समय केबल को न खिचें। अगर पोर्ट ढीला हो गया है या चार्जिंग बार-बार बंद हो रही है, तो उसे खुद से किसी नुकीली वस्तु से साफ करने के बजाय सर्विस सेंटर पर ले जाकर दिखाएं।

पढ़ें :- 5,200 mAh बैटरी और IP69 रेटिंग वाला TECNO Spark Go 3 Pro कल से बिक्री स्टार्ट, जिसकी शुरुआती कीमत होगी ₹15,999
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...