Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. Team India Victory Parade: विश्व विजेताओं का विजय जुलूस, मरीन ड्राइव पर बड़ी संख्या में जुटे टीम इंडिया के समर्थक

Team India Victory Parade: विश्व विजेताओं का विजय जुलूस, मरीन ड्राइव पर बड़ी संख्या में जुटे टीम इंडिया के समर्थक

By शिव मौर्या 
Updated Date

Team India Victory Parade:  टी20 विश्व कप में जीत के बाद टीम इंडिया वतन वापसी आ गयी है। भारतीय टीम आज मुंबई पहुंच गई है, जहां कुछ देर में भारतीय टीम के खिलाड़ी विजय परेड में शामिल होंगे। थोड़ी देर में टीम इंडिया के खिलाड़ी मरीन ड्राइव पहुंचने वाले हैं। भारतीय टीम के खिलाड़ियों की मरीन ड्राइव से वानखेड़े स्टेडियम तक विक्ट्री परेड होगी। इसके बाद वानखेड़े स्टेडियम में खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाएगा।

पढ़ें :- क्रूड ऑयल लेकर टैंकर जग लाडकी पहुंचा अडानी पोर्ट्स, जहाज पर लदा है 80,886 मीट्रिक टन तेल

ट्रॉफी के साथ हार्दिक ने किया पोस्ट
भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने मुंबई पहुंचने के बाद टीम बस से टी20 विश्व कप ट्रॉफी के साथ अपनी फोटो शेयर की है। हार्दिक ने फोटो शेयर करते हुए लिखा, वानखेड़े आपसे जल्द ही मिलेंगे।

पढ़ें :- प्रेम से लेकर शादी तक...संसद में ऐसा क्या बोले मल्लिकार्जन खरगे की हंसने लगे पीएम मोदी
Advertisement