Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. तकनीक
  3. 144Hz कर्व्ड AMOLED आई-केयर डिस्प्ले, 8000mAh बैटरी वाला Tecno Pova Curve 2 5G भारत में लॉन्च, चेक करें डिटेल्स

144Hz कर्व्ड AMOLED आई-केयर डिस्प्ले, 8000mAh बैटरी वाला Tecno Pova Curve 2 5G भारत में लॉन्च, चेक करें डिटेल्स

By Abhimanyu 
Updated Date

Tecno Pova Curve 2 5G launched in India : टेक्नो पोवा कर्व 2 5G स्मार्टफोन आज ऑफिशियली इंडियन मार्केट में लॉन्च हो गया है। यह डिवाइस मेल्टिंग सिल्वर, मिस्टिक पर्पल और स्टॉर्म टाइटेनियम रंगों में आता है। इसके 8/128GB वेरिएंट की कीमत Rs 27,999 है, और 8/256GB वेरिएंट की कीमत Rs 29,999 है। इस डिवाइस की सेल 20 फरवरी से फ्लिपकार्ट पर शुरू होगी।

पढ़ें :- Tecno Pova Curve 2 5G की इंडिया लॉन्च डेट का ऐलान, ब्रांड ने बड़ी बैटरी मिलने के दिये संकेत

टेक्नो पोवा कर्व 2 5G स्मार्टफोन में 6.78 इंच का 3D कर्व AMOLED डिस्प्ले है जो 144Hz रिफ्रेश रेट, 240Hz टच सैंपलिंग रेट, 4500 nits पीक ब्राइटनेस, 2304Hz PWM डिमिंग और 429 ppi पिक्सल डेंसिटी देता है। यह MediaTek Dimensity 7100 SoC पर चलता है, जिसे 8GB तक रैम और 256GB तक इंटरनल स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है। यह Android 16 पर आधारित HiOS 16 पर चलता है। डिवाइस में पीछे की तरफ 50MP का मेन कैमरा और 2MP का सेकेंडरी कैमरा है, जबकि फ्रंट में 13MP का सेल्फी कैमरा है। इसमें 8000 mAh की बैटरी है और यह 45W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है। यह 7.42mm मोटा है और इसका वज़न 195g है।

G1 सिग्नल एनहांसमेंट चिपसेट, SE1 वाई-फाई एनहांसमेंट चिपसेट, 20 5G बैंड्स सपोर्ट, SGS लो ब्लू लाइट सर्टिफिकेशन, डुअल सिम, गोरिल्ला ग्लास 7i, SGS 5-स्टार ड्रॉप रेजिस्टेंस, डॉल्बी एटमॉस, हाई-रेस वायरलेस ऑडियो, टच ट्रांसफर, इंडियन लैंग्वेज सपोर्ट के साथ आस्क एला, AI नॉइज़ कैंसलेशन, नो नेटवर्क कॉलिंग, और 8GB वर्चुअल RAM दूसरे फीचर्स में शामिल हैं। जो कंज्यूमर इस डिवाइस को प्री-बुक करेंगे, उन्हें 6 महीने का स्क्रीन रिप्लेसमेंट फ्री मिलेगा। कंपनी क्रेडिट कार्ड ट्रांजैक्शन (चुने हुए बैंड) पर Rs 1500 का डिस्काउंट भी दे रही है।

Advertisement