Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. Tehreek-e-Taliban कमांडर वलीउल्लाह को पाकिस्तानी सुरक्षा बलों ने किया ढेर, कई मामलों में था वांछित

Tehreek-e-Taliban कमांडर वलीउल्लाह को पाकिस्तानी सुरक्षा बलों ने किया ढेर, कई मामलों में था वांछित

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। खैबर-पख्तूनवा प्रांत (Khyber-Pakhtunkhwa province) में प्रतिबंधित आतंकी संगठन तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) के शीर्ष कमांडर को सुरक्षा बलों ने मार गिराया है। एक न्यूज रिपोर्ट में बताया गया है कि टीटीपी के शीर्ष कमांडर वलीउल्लाह (Tehreek-e-Taliban commander Waliullah) को आतंकवाद निरोधक विभाग (CTD) ने एक खुफिया कार्रवाई में मार गिराया। बताया गया है कि खैबर पख्तूनख्वा के ताजुरी रोड के पास मलंग अड्डा में यह कार्रवाई की गई। इस दौरान आतंकवादियों की तरफ से सुरक्षा बलों पर गोलियां बरसाईं गईं। जवाबी कार्रवाई में सुरक्षा बलों ने वलीउल्लाह को ढेर कर दिया।

पढ़ें :- UP News : योगी सरकार ने कर्मचारियों को दिया 30 दिन का बोनस, अधिकतम 6908 रुपये मिलेंगे, 75 फीसदी रकम जीपीएफ में होगी, जानें कौन होगा पात्र?

इन मामलों में वांछित था वलीउल्लाह

बताया गया है कि वलीउल्लाह (Waliullah) टीटीपी (TTP)  के टीपू गुल संगठन का स्थानीय कमांडर था। वलीउल्लाह (Waliullah) सीटीडी बन्नू, डीआई खान में बम विस्फोट के मामलों में वांछित था। इसके अलावा उसने पुलिस और सुरक्षा बलों पर भी जानलेवा हमला किया था।

बता दें कि तहरीक-ए-तालिबान (TTP) को आतंकी संगठन अल-कायदा का करीबी माना जाता है। टीटीपी (TTP)  को पूरे पाकिस्तान में कई घातक हमलों के लिए दोषी ठहराया गया है। इन हमलो में वर्ष 2009 में सेना मुख्यालय पर हमला, सैन्य ठिकानों पर हमले और 2008 में इस्लामाबाद में मैरियट होटल पर बमबारी भी शामिल है।

पढ़ें :- सीएम योगी, बोले- फॉरेंसिक साक्ष्यों की शुद्धता और समयबद्धता से यूपी में सुनिश्चित होगा न्याय
Advertisement