Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. Tejashwi Yadav’s Engagement Tomorrow: तेजस्वी की शादी पक्की, कल दिल्ली में होगी इस लड़की संग सगाई

Tejashwi Yadav’s Engagement Tomorrow: तेजस्वी की शादी पक्की, कल दिल्ली में होगी इस लड़की संग सगाई

By आराधना शर्मा 
Updated Date

Tejashwi Yadav’s engagement tomorrow: आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav) के छोटे बेटे और बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) की शादी पक्की हो गई है। वहीं खबरों की माने तो कल वह दिल्ली में सगाई करेंगे। आपको बता दें, यह कार्यक्रम दिल्ली में होगा और इसमें परिवार और पार्टी के चुनिंदा लोग ही शामिल होंगे।

पढ़ें :- Uttarakhand Forest Massive Fire : आग की लपटों से धधकते उत्तराखंड के जंगल, 24 घंटों में 31 घटनाएं; खतरे में नैनीताल के रिहाइशी इलाके

अब आप सोच रहें होंगे आखिर तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) की होने वाली पत्नी कौन हैं। तो आपको बता दें, तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) की होने वाली दुल्हन लालू के पुराने साथी शरद यादव (Sharad Yadav) की पोती सिमरन है। सिमरन ने दो साल पहले ईसाई धर्म स्वीकार किया था।

पापा चाहतें हैं जल्द हो शादी 

लालू प्रसाद (Lalu Prasad) लगातार अस्वस्थ चल रहे हैं। वे चाहते हैं कि तेजस्वी के हाथ जल्द से जल्द पीले हों। लालू परिवार के ज्यादातर सदस्य दिल्ली में हैं। परिवार खरमास शुरू होने से पहले सगाई करना चाहता था। खरमास 15 दिसंबर से शुरू होगा और 14 जनवरी तक चलेगा। सगाई की रस्म दिल्ली में ही निभाई जाएगी।

पढ़ें :- भाजपा के नेताओं के 10 साल लगातार झूठ पर झूठ बोलने के बाद आज उनका बुरा हाल हो रहा : अखिलेश यादव

यह शादी तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) की पसंद पर हो रही है। लालू प्रसाद और राबड़ी देवी ने इस पर अपनी मुहर लगा दी है। बता दें कि तेजस्वी की सगाई पर RJD से कोई भी अभी बोलने को तैयार नहीं। तेजस्वी की शादी को लालू परिवार ने गोपनीय बना रखा है।

 

Advertisement