1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Loksabha Election 2024: कौशांबी में BSP ने उड़ाई आचार संहिता की धज्जियां, जनता को बांटे पैसे, वीडियो वायरल

Loksabha Election 2024: कौशांबी में BSP ने उड़ाई आचार संहिता की धज्जियां, जनता को बांटे पैसे, वीडियो वायरल

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें कौशांबी लोकसभा सीट से बसपा प्रत्याशी ने खुलेआम रुपए बांटता नजर आ रहा है । ऐसा कर बसपा के उम्मीदवार ने आदर्श आचार संहिता की धज्जियां उड़ा दी हैं।

By santosh singh 
Updated Date

कौशांबी। लोकसभा चुनाव में दूसरे चरण का चुनाव संपन्न हो गए हैं। चुनाव की तारीख जारी होने के बाद 16 मार्च से ही चुनाव आयोग ने देश में आदर्श आचार संहिता लागू कर दिया। इसी बीच सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें कौशांबी लोकसभा सीट से बसपा पदाधिकारी  खुलेआम रुपए बांटता नजर आ रहा है । ऐसा कर बसपा के उम्मीदवार ने आदर्श आचार संहिता की धज्जियां उड़ा दी है।

पढ़ें :- UP के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत! दशकों की सेवा के बाद नियमितीकरण का आदेश, बकाया वेतन और पेंशन लाभ भी मिलेंगे

बसपा पदाधिकारी खुलेआम रुपए बांटते  से वीडियो  मीडिया के कैमरे में कैद हो गया। मूरतगंज में बसपा की जनसभा में   रुपया बांटा गया है। बसपा नेता आकाश आनंद जनसभा करने पहुंचे थे। यह मामला संदीपन घाट थाने के चंदवारी मूरतगंज का है।

पढ़ें :- Deepotsav 2026 : सरयू के कनक कछार’ पर उतरा त्रेता का उल्लास, मुख्यमंत्री योगी  के नेतृत्व में  10वीं बार रामनगरी में जले आस्था और आत्मीयता के दीप

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...