Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. दिल्ली में तापमान सामान्य से 10 डिग्री नीचे, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

दिल्ली में तापमान सामान्य से 10 डिग्री नीचे, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

By प्रिया सिंह 
Updated Date

Aaj Ka Mausam:  देश के मौसम के मिजाज में बड़ा बदलाव देखा जा रहा है।  देश के कई क्षेत्रों में शीत का कहर जारी है| जिसके कारण कड़ाके की ठंड देखने को मिल रही है|इसको  देखते हुए मौसम  विभाग ने अलर्ट जारी किया है कि आज उत्तर भारत के कई इलाकों में बारिश की संभावना हैं।

पढ़ें :- गौमाता व जन-जन की आराध्य मां यमुना की स्थिति पर व्यक्त की चिंता : अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती

दिल्ली में तापमान सामान्य से 10 डिग्री नीचे गिर जाने से कड़ाके की ठंड है। साथ ही शीतलहर ने जनजीवन को और प्रभावित किया है। मौसम विभाग ने भविष्यवाणी की है कि अगले कुछ दिनों तक ऐसी ही स्थिति बनी रहेगी और 24 घंटों के बाद ये स्थिति और खराब हो जाएगी।

दरअसल पिछले कई दिनों से हिमालयी इलाकों में हिमपात के साथ-साथ बारिश हो रही है।उत्तर भारत में ठंड का भीषण प्रकोप है। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल, उत्तराखंड, पंजाब, राजस्थान, मध्यप्रदेश, बिहार समेत कई जगहों पर शीतलहर का प्रचंड प्रकोप देखने को मिल रहा  है|

वहीं कश्मीर के श्रीनगर में न्यूनतम तापमान -4 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया है। इस बीच, घाटी के अन्य हिस्सों में तापमान -8 डिग्री सेल्सियस से नीचे चला गया।

पढ़ें :- Encounter In Delhi : हिमांशु भाऊ गैंग का कुख्यात गैंगस्टर अजय सिंगरोहा पुलिस मुठभेड़ में ढेर,इन मामलों में था वांछित
Advertisement