Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. यूपी के 8 जिलों का तापमान 44 डिग्री पार, दिन में भीषण गर्मी, रात में तपन और उमस

यूपी के 8 जिलों का तापमान 44 डिग्री पार, दिन में भीषण गर्मी, रात में तपन और उमस

By santosh singh 
Updated Date

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में इन दिनों ​भीषण गर्मी का प्रकोप है। दिन में भायनक तपिश और उमस वहीं शाम से आ​धी रात ​​तक उमस पसीन भर की तपिश प्रदेश को झुलसा रही है। गर्म हवाओं के कारण लोगों का बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। मौसम विभाग (Meteorological Department) के अनुसार शुक्रवार को भी ऐसा ही मौसम रहेगा। वहीं, रात में भी राहत नहीं मिलेगी। रातें भी गर्म रहेंगी। उत्तर प्रदेश में गर्म हवा के थपेड़ों के साथ झुलसा देने वाली भीषण गर्मी का कहर जारी है। गुरुवार को झांसी, आगरा, बांदा समेत 8 जिलों में पारा 45 डिग्री के आसपास रहा।

पढ़ें :- संजय निषाद ने यूपी विधान चुनाव से पहले बीजेपी को दिया अल्टीमेटम, आरक्षण पर फैसला करो, वरना दूसरा दरवाजा देखेंगे

वहीं यूपी में 14 जून तक प्रचंड गर्मी और लू के चलने से लोगों को परेशानी होगी । शुक्रवार से मौसम में बदलाव के आसार ​हैं । शुक्रवार को प्रदेश 35 जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश और तेज हवाएं चलने का अनुमान लगाया जा रहा है। मौसम विभाग ने शुक्रवार के को बुंदेलखंड और गाजियाबाद, गौतमबुद्धनगर, अलीगढ़, मथुरा समेत 11 जिलों में लू चलने का ऑरेंज अलर्ट और अन्य 14 जिलों में लू के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। इन इलाकों में रातें भी सामान्य से ज्यादा गर्म रहेंगी।

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि प्रदेश में 14 जून तक हीट वेव की परिस्थितियां है। 15 जून से पश्चिम व पूरब में बूंदाबांदी से राहत मिलने के आसार हैं। अतुल कुमार सिंह ने मौसम को लेकर बताया कि शुक्रवार को भी लखनऊ में लू जैसे हालात रहेंगे। उन्होंने ये भी बताया कि शुष्क मौसम में विकिरणीय ऊष्मन बढ़ने से तापमान और गर्मी बढ़ी है। 14 जून को मौसमी परिस्थितियां बदलेंगी और बादलों की आवाजाही के साथ छिटपुट बूंदाबांदी के आसार हैं।

लखनऊ, सुल्तानपुर,प्रयागराज, वाराणसी, में भी लोग तपिश और गर्म हवा के थपेड़ों से बेहाल रहे। आसमान से बरसती आग से अभी दो दिनों तक राहत की उम्मीद नहीं है। मौसम विभाग के अनुसार 15 जून से पश्चिम व पूरब दोनों संभागों में बूंदाबांदी से राहत मिलने के आसार हैं।

बहराइच,श्रावस्ती,कानपुर,झांसी। भीषण गर्मी से जूझ रहे तराईवासियों को गुरुवार को हुई हल्की बारिश से राहत मिली है। आषाढ़ माह के पहले दिन श्रावस्ती के जमुनहा, गिरंट, तुलसीपुर, भंगहा व भिनगा में गरज-चमक के साथ बारिश हुई। वहीं, बहराइच में शाम चार बजे के बाद तेज हवा व बदली से मौसम सुहाना हो गया। प्रदेश के कुछ जिलों में बांदा में दो और चित्रकूट में तीन की लू से मौत होगई है।

पढ़ें :- Police Commemoration Day 2026 : सीएम योगी, बोले-शहीदों के प्रति राष्ट्र का ऋण कोई भी नहीं चुका सकता

वहीं लखनऊ में लू के साथ तापमान ने 44 डिग्री पहुंच गया। आषाढ़ के पहले दिन गुरुवार को राजधानी में इस वर्ष पारे ने 44 डिग्री सेल्सियस पर पहुंचकर गर्मी का नया रिकॉर्ड बनाया। लखनऊ में यह हीटवेव का पहला दिन था। दोपहर बाद लोग सड़कों पर अनावश्यक निकलने से बचते रहे। इन दिनों शहर में दिन भर की तेज गर्मी से शाम को उमस बढ़ जाती है। जो रात 11 बजे तक रहती है आ​धी रात के बाद हवा चलने से राहत आती है।

Advertisement