गुरुग्राम। गुरुग्राम (Gurugram) में टेनिस प्लेयर राधिका यादव (Tennis player Radhika Yadav) की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। बताया जा रहा है कि राधिका के पिता ने इस वारदात को अंजाम दिया है। राधिका यादव (Radhika Yadav) सोशल मीडिया पर रील बनाती थीं, इस हरकत से उनके पिता नाराज थे।
पढ़ें :- IND vs AFG 3rd ODI Live : आज अफगानिस्तान के खिलाफ क्लीन स्वीप करने उतरेगी टीम इंडिया, जानें- कब और कहां देख पाएंगे लाइव मैच
गुरुग्राम में गुरुवार को बड़ी वारदात को अंजाम दिया गया। यहां सुशांत लोक फेस-2 में टेनिस खिलाड़ी राधिका यादव (Radhika Yadav) की गोली मारकर हत्या कर दी गई। राधिका की उम्र महज 24 साल थी। शुरुआती जानकारी के मुताबिक राधिका के पिता पर ही गोली मारने का आरोप है।
रील बनाने से नाराज थे पिता
पुलिस ने बताया कि राधिका के पिता सोशल मीडिया पर बेटी द्वारा रील बनाने से नाराज थे। जांच में यह बात सामने आई है कि पिता ने बेटी के ऊपर पांच बार फायरिंग की थी, जिसमें से तीन गोली राधिका को लगी है। पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही हत्या में जिस हथियार का इस्तेमाल किया गया है वो भी बरामद कर लिया है।
कई प्रतियोगिता जीत चुकी थी राधिका
पढ़ें :- UP Rain Alert : यूपी के इन जिलों में होगी मूसलाधार बारिश , 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी तेज हवाएं
बता दें कि राधिका राज्य स्तरीय टेनिस खिलाड़ी थीं और उन्होंने कई प्रतियोगिताएं जीती थीं। फिलहाल पुलिस ने मृतक का शव मोर्चरी में रखवा दिया है।