Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Terrible Accident: भीषण कोहरे की चपेट में आयी कार नहर में गिरी, दो लापता

Terrible Accident: भीषण कोहरे की चपेट में आयी कार नहर में गिरी, दो लापता

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले के देवा थाना क्षेत्र में इब्राहिमपुर गांव के पास घने कोहरे की चपेट में आने से भीषण हादसा हो गया। शनिवार की रात तेज रफ्तार कार इंदिरा नहर में जा गिरी। हादसे की सूचना पाकर मौके पर पहुंची।

पढ़ें :- दिवाली से पहले अमूल ने आम जनता को दिया महंगाई का बड़ा झटका, इन उत्पाद के बढ़ाए दाम

हादसे के बाद तीन युवकों ने नहर से तैर कर बाहर आये। स्थानीय गांव वालों और पुलिस की मदद से उन्हे बाहर निकाला गया। वहीं दो युवक लापता है। कार से निकलकर किसी तरह जान बचाने वाले युवकों ने बताया कि कार में सवार वो दोनो युवक भी कार से निकल गए हैं।  पर वो कहां गए हैं उनका कुछ पता नहीं है। वहीं पुलिस ने नहर का पानी बंद कराया इसके बाद कार दिखाई देने लगी। एफडीआरएफ की टीम लापता युवको की तलाश में जुटी है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार लखनऊ के बख्शी का तालाब के रहने वाले नितिन, रामू और अंबुज अपनो दो और दोस्तों के साथ शनिवार की शआम को पार्टी से लौट रहे थे। रात नौ बजे के करीब कार की रफ्तार तेज होने के कारण अनिंयत्रित होकर इब्राहिम गांव के पास इंदिरा नहर में चली गई। घटना की जानकारी होते ही आस पास के लोग वहा एकत्र हो गए और पुलिस को सूचना दी।

 

 

पढ़ें :- Cyclone Murasu : प्रकाशम बैराज के सभी 70 गेट खोले गए, कृष्णा नदी में छोड़ा गया 71,000 क्यूसेक पानी
Advertisement