Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. Thailand : थाईलैंड में राजशाही की आलोचना करने पर शख्स को रिकॉर्ड 50 साल की जेल

Thailand : थाईलैंड में राजशाही की आलोचना करने पर शख्स को रिकॉर्ड 50 साल की जेल

By अनूप कुमार 
Updated Date

Thailand : थाईलैंड में एक व्यक्ति को राजशाही की आलोचना करने के लिए रिकॉर्ड 50 साल की जेल हुई है। खबरों के अनुसार उत्तरी शहर चियांग राय की एक अपील अदालत ने मोंगकोल थिराकोट को उनके फेसबुक अकाउंट पर पोस्ट करने के लिए 50 साल की सजा सुनाई। 30 वर्षीय थिराकोट एक पूर्व लोकतंत्र समर्थक कार्यकर्ता हैं और एक ऑनलाइन कपड़े की दुकान के मालिक हैं।

पढ़ें :- Russia-Ukraine War : उत्तर कोरिया ने रूस को दी अपनी Missile unit, यूक्रेन घबराया

थिराकोट को शुरू में निचली आपराधिक अदालत ने 28 साल जेल की सजा सुनाई थी। लेकिन उनकी अपील के दौरान उन्हें 11 और मामलों में दोषी पाया गया, जिसके कारण लंबी सजा हुई। बता दें कि मोंगकोल को पहली बार 2021 में राजनीतिक कैदियों की रिहाई की मांग को लेकर एक विरोध प्रदर्शन के दौरान गिरफ्तार किया गया था। इस दौरान सैकड़ों लोग सड़क पर उतरे थे। उन्होंने लेज मैजेस्टी कानून में बदलाव की मांग की थी।

लेज़.मैजेस्टी कानून राजा वजिरालोंगकोर्न और उनके करीबी परिवार को आलोचना से बचाता है। इस कानून को 2019 में कुछ समय के लिए निलंबित कर दिया गया थाए लेकिन बाद में यह फिर बहाल कर दिया गया।

Advertisement