Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. Thailand Factory Blast : मध्य थाईलैंड में बजे सुफान पटाखा फैक्ट्री में बड़ा धमाका, 18 लोगों की मौत

Thailand Factory Blast : मध्य थाईलैंड में बजे सुफान पटाखा फैक्ट्री में बड़ा धमाका, 18 लोगों की मौत

By अनूप कुमार 
Updated Date

Thailand Factory Blast : थाईलैंड में एक पटाखा फैक्ट्री में बुधवार को भीषण धमाका हुआ है। मध्य थाईलैंड में एक पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट के बाद कम से कम 18 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है।  हादसे में मरने वालों की संख्या और भी बढ़ सकती है। खबरों के अनुसार,फैक्ट्री के कई हिस्सों में लगी आग को अभी तक बुझाया नहीं जा सका है। हादसे पर नियंत्रण के लिए सेना को भी बुलाया गया है।  अभी इस बात का पता नहीं चल पाया है कि विस्फोट कैसे हुआ।

पढ़ें :- US Midterm Result 2026 : रिपब्लिकन पार्टी में बड़ी फूट का दावा, ट्रम्प का साथ छोड़ सकते हैं विदेश मंत्री रूबियो, उपराष्ट्रपति वेंस भी बना रहे हैं दूरी

खबरों के मुताबिक, ये हादसा तब हुआ जब मुआंग जिले के तांबोन सलाखाओ के गांव में बुधावार दोपहर करीब 3.30 बजे सुफान बुरी पटाखा फैक्ट्री में सुबह लगभग 20 कर्मचारी फैक्ट्री में काम करने के लिए आए थे।  विस्फोट के बाद कर्मचारियों को बाहर निकलते नहीं देखा गया। ये जगह बैंकॉक से 120 किमी दूर है।

Advertisement