Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. ठाकुर जानकी वल्लभ लाल ने दिए भव्य फूलबंगले में दर्शन, गुरुदेव के तिरोभाव महोत्सव में संतों ने दी श्रद्धांजलि

ठाकुर जानकी वल्लभ लाल ने दिए भव्य फूलबंगले में दर्शन, गुरुदेव के तिरोभाव महोत्सव में संतों ने दी श्रद्धांजलि

By Abhimanyu 
Updated Date

Mathura: केसीघाट स्थित ठाकुर श्री जानकी वल्लभ मंदिर में बैकुंठवासी गुरुदेव स्वामी श्री भगवानदासाचार्य महाराज का 26 वां तिरोभाव दिवस धूमधाम के साथ मनाया गया। ठाकुर जानकी वल्लभ लाल को भव्य फूलबंगले में विराजमान किया गया। साथ ही झूलन महोत्सव का भी आयोजन किया गया। जिसमें ठाकुर जी को झूले पर विराजमान कराया गया। साथ ही विद्वत संगोष्ठी का भी आयोजन किया गया।

पढ़ें :- भारत ने द. अफ्रीका को नौ विकेट से हराकर जीती सीरीज, यशस्वी ने जमाया शतक, कोहली-रोहित का पचासा

जगतगुरु स्वामी अनिरुद्धाचार्य महाराज ने बताया कि सदगुरुदेव भगवान की यह विशेष कृपा है। गुरुदेव भगवान की कृपा के बिना कुछ भी संभव नहीं है। यदि गुरु कृपा करें तो ही शिष्य का कल्याण हो पाएगा। सभी प्राणियों को निश्चित रूप से गुरु बनाना चाहिए। क्योंकि गुरु के बिना भगवत प्राप्ति संभव नहीं है। सुग्रीव किला पीठाधीश्वर स्वामी विश्वेष प्रपन्नाचार्य महाराज ने कहा कि आज हम सब बड़े भाग्यशाली हैं जो गुरुदेव भगवान के तिरोभाव दिवस में शामिल होने का मौका मिला है। गुरुदेव भगवान साक्षात भगवत स्वरूप थे।

महंत फूलडोल बिहारी महाराज, स्वामी राजरमाचार्य, स्वामी दामोदराचार्य, सुदर्शनाचार्य, देवनारायण आचार्य, नेत्रपाल शास्त्री, महंत अमर दास महाराज आदि संतों ने अपने विचार व्यक्त किए। अध्यक्षता लक्ष्मी नारायण मंदिर प्रयागराज के जगतगुरु स्वामी घनश्याम आचार्य महाराज ने की। संचालन यशोदा नंदन लाल ने किया। इस अवसर पर गोविंद दास, रामनारायण पुजारी, रघुनाथ आचार्य, मुकेश शास्त्री, मुकुंद, पीयूष, गोवर्धन, रामभद्र, सुधीर, श्रीनिवास आदि मौजूद रहे।

Advertisement