बृज। बलदेव (Baldev) में श्री दाऊजी महाराज मंदिर (Shri Dauji Maharaj Temple) में बसंत पंचमी (Basant Panchami) पर होली का दाढा गड़ने के साथ ही बलदेव की प्रसिद्ध 45 दिवसीय होली महोत्सव (45-day Holi Festival) का शुभारंभ हो गया है। आज के दिन से ही बृज में होली पर्व (Holi Festival) की शुरुआत हो जाती है।
पढ़ें :- LPG पर मिलेगी बड़ी राहत: शिवालिक और नंदा लेकर आ रहे 92700 मीट्रिक टन गैस
बृज में होली की शुरुआत के साथ साथ ही गायन वादन के भी कार्यक्रम होते रहते हैं। आज श्री दाऊजी महाराज मंदिर (Shri Dauji Maharaj Temple) को विशेष रूप से श्रृंगार धारण कराया, विभिन्न गुलाल लगायें। मंदिर में गुलाल की वर्षा होने से श्रद्धालु धन्य हो गये। श्री दाऊजी महाराज मंदिर (Shri Dauji Maharaj Temple) को फूलों से सजाया गया। श्री दाऊजी के दर्शनों को भीड़ सुबह से शाम तक जारी रहीं।
विशेष समाज गायन होली महोत्सव (Holi Festival) की हुई। गुलाल की वर्षा में होली की मस्ती दिखाई दी। श्रद्धालुओं पर गुलाल पड़ने से धन्य हो गये। मंदिर के पुजारी रामनिवास शर्मा व बंटी पुजारी ने जानकारी दी शाम को बसंत पंचमी (Basant Panchami) पर सरसों के पौधौं को एकत्रित कर विधिवत रूप से होली का दाढा गाढ़ा गया, इसी के साथ बलदेव में 45 दिवसीय होली महोत्सव (45-day Holi Festival) का शुभारंभ हुआ। 15 मार्च को दाऊजी का विश्व प्रसिद्ध हुरंगा है, जिसे देखने भारी भीड़ जमा होगी।