Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Viral Video: SDM की गाड़ी के बोनट पर युवक और बार बाला ने जमकर लगाए ठुमके, वायरल हो रहा है वीडियो

Viral Video: SDM की गाड़ी के बोनट पर युवक और बार बाला ने जमकर लगाए ठुमके, वायरल हो रहा है वीडियो

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

सोशल मीडिया में एक वीडियो मंगलवार को खूब वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में एक गाड़ी जिसपर एसडीएम लिखा हुआ है उसके बोनट पर खड़े होकर एक युवक और युवती जमकर ठुमके लगाते नजर आ रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यह वायरल वीडियो उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर थाने के तालौड़ गांव का बताया जा रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस जांच में जुट गई है।

पढ़ें :- UP News : योगी सरकार ने कर्मचारियों को दिया 30 दिन का बोनस, अधिकतम 6908 रुपये मिलेंगे, 75 फीसदी रकम जीपीएफ में होगी, जानें कौन होगा पात्र?

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार वीडियो सोमवार रात किसी बच्चे के जन्मदिन का बताया जा रहा है। इसमें बार बालाओं को बुलाया गया था।खाने पीने के बाद आधी रात डांस हुआ। इस कार्यक्रम में प्राइवेट चालक एसडीएम लिखी गाड़ी लेकर इसमें शामिल हुआ। गाड़ी के ऊपर सायरन लगा था, जो युवक युवती के डांस के दौरान बज रहा था। इसके अलावा उस पर लाल नीली बत्ती भी जल रही थी।

पढ़ें :- सीएम योगी, बोले- फॉरेंसिक साक्ष्यों की शुद्धता और समयबद्धता से यूपी में सुनिश्चित होगा न्याय

बार बाला डांस करते हुइ इस गाड़ी पर चढ़ गई और डांस करने लगी। इसके साथ एक युवक भी गाड़ी के बोनट पर चढ़कर ठुमके लगाने लगा। इस दौरान किसी ने वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मामले में अपर जिलाधिकारी एसडीएम एफ एंड आर वरुण पांडे ने जांच के निर्देश दिए। वहीं चालक और फर्म संचालक के विरुद्ध कार्रवाई कर थाने में रिपोर्ट दर्ज करने के कहा है।

Advertisement