Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. जीवन मंत्रा
  3. इस फेस्टिव सीजन में बनाये काजू की बेहतरीन सब्जी, घरवाले चाटते रह जाएंगे उंगलियां

इस फेस्टिव सीजन में बनाये काजू की बेहतरीन सब्जी, घरवाले चाटते रह जाएंगे उंगलियां

By आराधना शर्मा 
Updated Date

काजू की सब्जी बनाने के लिए सामग्री

काजू की सब्जी बनाने की विधि

काजू की सब्जी बनाने के लिए सबसे पहले गैस पर एक पैन या कढ़ाही रखें। इसमें थोड़ा सा घी डालें और घी गर्म होने के बाद इसमें काजू डाल कर भूनें। जब काजू हल्के लाल होने लगें तब गैस बंद कर दें और एक काजू को प्लेट में निकालें। अब इस पैन या कढ़ाही में तेल डालें। इसमें हींग, जीरा, लॉन्ग और दालचीनी डाल कर भून लें। इसमें बारीक कटा प्याज डालें और ग्लोडन ब्राउन होने तक पकाएं। इसके बाद इसमें अदरक-लहसुन का पेस्ट डालें। अगर आप प्याज-लहसुन नहीं खाते तो सिर्फ अदरक का पेस्ट डालें। अब इसमें बारीक कटे टमाटर या टमाटर को पीस कर डालें और पकने दें। इसके बाद इसमें नमक डाल दें।

पढ़ें :- Rice Flour For Skin: गर्मियों में डार्क सर्कल या मुरझाए चेहरे से कॉन्फिडेंस हो रहा है कम, चावल का आटा 10 मिनट में करेगा कमाल

इसे अच्छे से पकाने के बाद गैस को बंद कर दें और मिश्रण को ठंडा होने दें। अब इसे मिक्सी में डाल कर पीस लें। इसमें थोड़ा पानी भी मिलाएं। इसी में 6-7 भुने हुए काजू डाल कर साथ में ही पीस लें। अब धीमी आंच पर कढ़ाही रखें और उसमें तेल डालें। इसमें हल्दी, लाल मिर्च पाउडर और धनिया पाउडर डालें। मसालों को जलाना नहीं है। इसमें पिसा हुआ मिश्रण डाल दें और एक मिनट कर चलाते हुए पकाएं। अच्छे से पकाने के बाद इसमें थोड़ा और पानी डालें। अब इसमें गरम मसाला, कसूरी मेथी और स्वादानुसार नमक डालें। आप इसमें हल्का चाट मसाला भी डाल सकते हैं। इसे 2 मिनट तक पकने दें। इसमें भुने हुए काजू मिक्स कर दें। ऊपर से बारीक कटा हरा धनिया गार्निश करें। इसे रोटी, पराठे या पूड़ी के साथ खाएं। इसके साथ आप पुलाव भी परोस सकते हैं।

Advertisement