Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. झारखंड के विकास में सबसे बड़ी बाधा कांग्रेस, JMM और RJD का गठजोड़ : पीएम मोदी

झारखंड के विकास में सबसे बड़ी बाधा कांग्रेस, JMM और RJD का गठजोड़ : पीएम मोदी

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी झारखंड के हजारीबाग में विशाल परिवर्तन महासभा को संबोधित किए। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस, जेजेएम और आरजेडी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा, केंद्र सरकार झारखंड के विकास के लिए एक ओर दिन-रात मेहनत कर रही है, दूसरी ओर झारखंड सरकार, झारखंड के विकास को पटरी से उतारने में लगी है। आज झारखंड का बच्चा-बच्चा जान चुका है, झारखंड के विकास में सबसे बड़ी बाधा कांग्रेस-JMM और RJD का गठजोड़ है। झारखंड तभी आगे जाएगा, जब ये सरकार हटेगी। झारखंड तभी आगे जाएगा, जब यहां परिवर्तन होगा।

पढ़ें :- T20 WC 2026: टी20 विश्व कप से पहले पाकिस्तान ने शुरू किया ड्रामा, भारत के साथ नहीं खेलेगा मैच

उन्होंने कहा, RJD के लोगों ने झारखंड को अपनी लूट का ठिकाना बना रखा था। जल-जंगल-जमीन की खुलेआम लूट होती थी। इस इलाके को इन्होंने अपराधियों-माफियाओं का सेफ हाउस बना रखा था और RJD वालों को दिल्ली से कौन शह दे रहा था?- कांग्रेस पार्टी। अब JMM भी कांग्रेस और RJD के रंग में रंग गई है। ये वो पुरानी JMM नहीं है। आज JMM पर कांग्रेस के ecosystem ने कब्जा कर लिया है। आज JMM पर कांग्रेस का भूत सवार है-भाषा बदली, चरित्र बदला, और अब ये झारखंड की आत्मा को ही बदलने चले हैं। JMM और कांग्रेस वाले झारखंड में घोटालों का मैराथन कराने में लगे हैं।

साथ ही कहा, प्रदेश सरकार के संरक्षण में यहां पेपरलीक कराने वाले गिरोह चल रहे हैं। लाखों रुपए में एक-एक पेपर बेचकर यहां के युवाओं का हक मारा जा रहा है। करोड़ों-करोड़ों रुपए कमाए जा रहे हैं और ये पैसा उनके मालिकों तक, ऊपर तक जाता है। ये पूरी सरकार भ्रष्टाचार में डूबी है। केंद्र सरकार की योजनाओं में भी प्रदेश सरकार भ्रष्टाचार करने से पीछे नहीं हट रही है। ये गरीब के राशन का पैसा डकार रहे हैं। जल जीवन मिशन में भी भ्रष्टाचार कर रहे हैं।

मैंने सुना है कि अब, जब इनका विदाई होने को है तो इन्होंने भ्रष्टाचार की स्पीड और स्केल दोनों बढ़ा दिए हैं। पिछले दो हफ्ते में झारखंड में हजारों ट्रांसफर हुए हैं। ट्रांसफर-पोस्टिंग उद्योग… इनका बहुत बड़ा उद्योग है। इसके बहाने जेएमएम ने करोड़ों रुपए बनाए हैं। लेकिन अब ये खेल ज्यादा दिन नहीं चलने वाला… जल्द ही झारखंड में सरकार भी बदलेगी और इस लूट का पाई-पाई का हिसाब होने वाला है।

 

पढ़ें :- Budget 2026: जानिए बजट में क्या-क्या हुआ सस्ता? कैंसर, शुगर जैसी दवाइयों पर मिलेगी बड़ी राहत
Advertisement