Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. BJP सरकार समझ ले की UP को बुलडोज़र की जगह जेनरेटर की ज़रूरत है, अखिलेश यादव ने साधा निशाना

BJP सरकार समझ ले की UP को बुलडोज़र की जगह जेनरेटर की ज़रूरत है, अखिलेश यादव ने साधा निशाना

By शिव मौर्या 
Updated Date

UP News: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में बिजली कर्मचारियों (Electricity workers strike) का प्रदर्शन जारी है। बिजली कर्मचारियों के प्रदर्शन से प्रदेश के कई जिलों में विद्युत आपूर्ति पर इसका असर देखने का मिल रहा है। घंटों से कई जगहों पर बिजली नहीं आ रही है, जिसके कारण जनता भी परेशान है। उधर, बिजली कर्मचारियों के प्रदर्शन पर यूपी सरकार सख्त रवैया अपनाए हुए है। 1332 संविदा कर्मचारियों की अभी तक सेवाएं समाप्त कर दी गयी हैं।

पढ़ें :- Lok Sabha Election 2024 : रायबरेली से नामांकन के बाद भावुक हुए राहुल गांधी, कहा- मां ने भरोसे से सौंपी परिवार की कर्मभूमि
पढ़ें :- स्वामी प्रसाद मौर्य के मंच पर फेंका गया जूता, भाषण के दौरान हुआ हमला,आरोपी युवक गिरफ्तार

वहीं, इसको लेकर विपक्षी दलों ने सरकार को घेरना शुरू कर दिया है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने सरकार पर बड़ा निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि, भाजपा सरकार समझ ले कि उप्र को बुलडोज़र की जगह जेनरेटर की ज़रूरत है। दरअसल, बिजली कर्मचारी अपनी मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं, जिसके कारण प्रदेश भर में इसका असर दिखना शुरू हो गया है।

इस बीच अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav)  ने ट्वीट कर लिखा है कि, ‘डबल इंजन की सरकार में उप्र को बिना बिजली के रहने का अभिशाप मिला है। बच्चे-बूढ़े परेशान हैं, मरीज़ों का हाल बेहाल है, व्यापार-कारोबार ठप्प है और प्रशासन की बत्ती गुल है। भाजपा सरकार समझ ले कि उप्र को बुलडोज़र की जगह जेनरेटर की ज़रूरत है।’

Advertisement