Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. VIDEO: इंसानियत हुई शर्मशार, महिलाएं और बच्चों पर दबंग बरसाते रहे लाठियां, किसी के सिर पर मारी लाठी तो किसी की पीठ पर

VIDEO: इंसानियत हुई शर्मशार, महिलाएं और बच्चों पर दबंग बरसाते रहे लाठियां, किसी के सिर पर मारी लाठी तो किसी की पीठ पर

By Satish Singh 
Updated Date

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के उन्नाव जनपद से इंसानियत को शर्मशार कर देने वाला वीडियो सामने आया है। दबंगों के हौसले इतने बुलंद है कि उन्होने महिलाओं और बच्चों तक को नहीं छोड़ा। वीडियो में आप साफ तौर पर देख सकते है कि दबंग बेरहमी से लाठी से महिलाओं की पिटाई कर रहे है और महिलाएं खुद को बचाने का प्रयास कर रही है। अब यह वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। लोग आरोपी पर कार्रवाई करने की मांग कर रहे है। पूरा मामला उत्तर प्रदेश के उन्नाव जनपद के मौरावां थाना क्षेत्र वलिया गांव का है।

पढ़ें :- सुभाष जायसवाल की माताजी के निधन पर विधायक ऋषि त्रिपाठी ने व्यक्त की गहरी संवेदना,सोनौली में उमड़ा शोक

उन्नाव जनपद के मौरावां थाना क्षेत्र के वलियां गांव निवासी दीपा ने बताया कि गांव के ही पिंटू से एक छोटी सी बात पर कहासुनी हो गई थी। इस पिंटू अपने साथियों के साथ उन पर हमला कर दिया। इस दौरान बीच बचाव करने आई दीपा के प​रिजनों नीलम, चंद्रावती और आराधाना बच्चों सहित आ गई। इस पिंटू और उसके साथियों ने लाठी से सब पर हमला कर दिया। महिलाओं और बच्चों पर जमकर लाठियां बरसाई। इस पर गांव के ही किसी व्यक्ति ने मारपीट का वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो में आप देख सकते है कि आरोपी लाठी से महिलाओं की सिर पर वार कर रहा है और महिलाएं खुद को बचाने का प्रयास कर रही है। इस मारपीट दीपा, नीलम, चंद्रावती और आराधाना बच्चों सहित घायल हो गई। पीड़ित परिजनोंं ने बताया कि आरोपी दबंग प्रवृत्ति का है और उस पर पहले से भी कई आपराधिक मामले दर्ज है। पीड़ित परिजनों एसपी से मिलकर तहरीर दी है और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई मांग की है। परिजनों ने आरोपियों से अपनी जान को खतरा भी बताया है। वहीं मौरावां थाना प्रभारी ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। वीडियो को संज्ञान में लिया गया है। आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Advertisement