नई दिल्ली। केंद्र की मोदी सरकार (Modi Government) ने बुधवार को आर्थिक मामलों की केंद्रीय जांच एजेंसी प्रवर्तन निदेशालय (ED) का IRS राहुल नवीन (IRS Rahul Naveen) को नया डायरेक्टर नियुक्त किया है। जांच एजेंसी के स्पेशल डायरेक्टर राहुल नवीन (Rahul Naveen) को प्रवर्तन निदेशालय (ED) का नया डायरेक्टर नियुक्त किया गया है। राहुल नवीन (Rahul Naveen) का कार्यकाल दो साल का रहेगा। वे संजय कुमार मिश्रा (Sanjay Kumar Mishra) की जगह लेंगे।
पढ़ें :- राजकुमार भाटी ने बदला धर्म! भाजपा ने पूछा- क्या यही सपा का मूल चिंतन? VIDEO वायरल होते ही राष्ट्रीय प्रवक्ता ने दी सफाई
राहुल नवीन (Rahul Naveen) भारतीय राजस्व सेवा (आयकर) के 1993 बैच के अधिकारी हैं। उन्होंने पिछले साल 15 सितंबर को पिछले डायरेक्टर संजय कुमार मिश्रा का कार्यकाल पूरा होने पर जांच एजेंसी के स्पेशल डायरेक्टर का पद संभाला था। स्पेशल डायरेक्टर बनाए जाने से पहले राहुल नवीन (Rahul Naveen) इन चार्ज डायरेक्टर (In-charge Director) के रूप में काम कर रहे थे। तब वह तत्कालीन डायरेक्टर संजय मिश्रा के साथ मिलकर एजेंसी में काम कर रहे थे।