Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. मुख्यमंत्री पद को लेकर कांग्रेस में मची घमाशान, सीएम सिद्धारमैया के बेटे पर उपमुख्यमंत्री ने कसा तंज, कहा- वह हमारे हाईकमान है

मुख्यमंत्री पद को लेकर कांग्रेस में मची घमाशान, सीएम सिद्धारमैया के बेटे पर उपमुख्यमंत्री ने कसा तंज, कहा- वह हमारे हाईकमान है

By Satish Singh 
Updated Date

नई दिल्ली। कांग्रेस के अंदर चल रही घमाशान निकल कर अब सबके सामने आ गई है। कर्नाटक में मुख्यमंत्री पद को लेकर पार्टी के बड़े नेताओं के बीच ही बवाल मचा हुआ है। कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के बेटे और एमएलसी यतींद्र ने बताया कि प्रदेश के लीडरशिप में कोई बदलाव नहीं हो रहा है। उन्होने कहा कि उनके पिता मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के पास ही प्रदेश की कमान रहेगी और वह अपना कार्यकाल पूरा करेंगे। वहीं यतींद्र के बयान आने के ठीक बाद कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री और कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डीके शिवकुमार मजाक कर उन पर तंज कसा है। उन्होने मजाक में कहा कि मुख्यमंत्री के बेटे हमारे हाईकमान है और वह जो कुछ भी बोलेंगे, मै सब मानूंगा।

पढ़ें :- BJP-Congress Alliance : BJP-कांग्रेस ने महाराष्ट्र में मिलाया हाथ तो हो गया बड़ा खेला, शिंदे की शिवसेना को ही कर दिया आउट

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डीके शिवकुमार ने कहा कि पार्टी के हाईकमान ने मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के पांच साल तक सीएम बने रहने का आदेश दिया है। अब इन अटकलों की कोई गुंजाइश नहीं है। सीएम खुद हमारे हाईकमान हैं। उन्होने कहा कि वह जो भी कहेंगे, मैं उसे सम्मान के साथ मानूंगा। चूंकि उन्होंने ऐसा बयान दिया है जैसे वह खुद हाईकमान हों, तो हमें उन्हें हाईकमान के रूप में मान लेना चाहिए। इसके अलावा, विधायक शिवाग्ना बसवराज के उस बयान पर जवाब देते हुए जिसमें उन्होंने पावर-शेयरिंग एग्रीमेंट पर हाईकमान से क्लैरिटी मांगी थी। पर उन्होंने कहा कि मैं बसवराज या यतींद्र के बयानों का जवाब नहीं दूंगा। अगर कोई जवाब देना है, तो वह दिल्ली में लीडरशिप की तरफ से आना चाहिए।

 

Advertisement