सहारनपुर। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) ने बुधवार को सहारनपुर की गोल कोठी से लेकर कुतुबशेर थाने तक रोड शो किया। करीब एक घंटा चले रोड शो में प्रियंका गांधी ने लगभग 12 मिनट जनता को भी संबोधित किया। इस दौरान प्रियंका गांधी ने मोदी पर खूब तंज कसे। प्रियंका ने कहा कि इस देश ने सत्ता को नहीं सत्य को पूजा है और मोदी सत्ता को पूजते हैं सत्य को नहीं।
पढ़ें :- Cold Storage Accident : मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने जिला उद्यान अधिकारी सस्पेंड को किया, प्रशासनिक और विभागीय जांच शुरू
रोड शो अधिकतर मुस्लिम आबादी के बीच से गुजरा। कांग्रेस प्रत्याशी इमरान मसूद के समर्थन में वोट की अपील की। बता दें कि कांग्रेस की तरफ से अभी तक एक भी स्टार प्रचारक जिले में नहीं आया। कांग्रेस की ओर से आज प्रियंका गांधी इस लोकसभा चुनाव में पश्चिमी यूपी में पहली बार प्रचार मैदान में पहुंची।
राम ने सच्ची श्रद्धा के साथ यह लड़ाई लड़ी और जनता को सर्वोपरि रखा
आज रामनवमी का शुभ दिन है, इसलिए मैं बहुत खुश हूं।
वाल्मीकि रामायण में लिखा है कि जब भगवान राम युद्ध भूमि में उतरे तो देखा कि माता की शक्तियां रावण के पास थीं।
पढ़ें :- 13 साल कोमा में रहने के बाद हरीश राणा का निधन, सुप्रीम कोर्ट की अनुमति से इच्छामृत्यु का था पहला मामला
जिसके बाद उन्होंने नौ दिनों तक माता की आराधना की और और 108 नील कमल मां के चरणों में अर्पण किए।
जिसके बाद माता ने… pic.twitter.com/vtbW58nJ3q
— Congress (@INCIndia) April 17, 2024
प्रियंका गांधी ने कहा कि आज रामनवमी का शुभ दिन है, इसलिए मैं बहुत खुश हूं। वाल्मीकि रामायण में लिखा है कि जब भगवान राम युद्ध भूमि में उतरे तो देखा कि माता की शक्तियां रावण के पास थीं। जिसके बाद उन्होंने नौ दिनों तक माता की आराधना की और और 108 नील कमल मां के चरणों में अर्पण किए। जिसके बाद माता ने उनकी परीक्षा लेने को सोची और वह 108वां कमल छिपा दिया। लेकिन भगवान राम के पास श्रद्धा की शक्ति थी, उन्हें याद आया कि मां उन्हें बचपन में ‘राजीव लोचन’ कहती थीं। यह बात याद आते ही भगवान राम अपने नयन निकालने ही जा रहे थे, तभी माता ने उन्हें रोकते हुए कहा कि मैं तुम्हारी श्रद्धा से प्रसन्न हुई। मेरी शक्ति तुम्हारे साथ है। हम भगवान राम को इसलिए पूजते हैं, क्योंकि उन्होंने सच्ची श्रद्धा के साथ यह लड़ाई लड़ी और जनता को सर्वोपरि रखा।
पढ़ें :- IPL News : बिक गयी राजस्थान रॉयल्स, एरिज़ोना के उद्योगपति ने 15286 करोड़ रुपये में खरीदा
इलेक्टोरल बॉण्ड काला धन सफेद करने का तरीका था
PM मोदी कहते हैं कि इलेक्टोरल बॉण्ड एक पारदर्शी स्कीम थी। तो फिर इसमें चंदा देने वालों के नाम गुप्त क्यों रखे गए? असल में इलेक्टोरल बॉण्ड काला धन सफेद करने का तरीका था। आज ऐसा चुनाव हो जिसमें EVM में कोई गड़बड़ी न हो तो BJP 180 से कम में सिमट जाएगी। आज मोदी जी के इर्द-गिर्द सिर्फ ‘हां में हां’ मिलाने वाले लोग हैं, क्योंकि वे मोदी जी से डरते हैं। मोदी जी को देश के किसानों, महिलाओं, युवाओं की तकलीफें नजर नहीं आती हैं। आज किसान 10 हजार रुपए के कर्ज के लिए आत्महत्या कर रहा है और मोदी जी अरबपतियों के लाखों-करोड़ों के कर्ज माफ कर रहे हैं।
LIVE: सहारनपुर, उत्तर प्रदेश में विशाल रोडशो
जुड़ेगा भारत, जीतेगा INDIA
https://t.co/oSRyklKuHz— Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) April 17, 2024
पढ़ें :- गुजरात में UCC बिल पेश, शादी-तलाक पर एक कानून की तैयारी… सड़क से सदन तक बवाल
भगवान राम ने रावण से युद्ध किया और सत्य की जीत हुई
रोड शो के दौरान प्रियंका गांधी ने रामनवमी को भी याद करते हुए कहा कि भगवान राम ने भी सत्य की लड़ाई लड़ी थी। जब उनके सामने रावण युद्ध करने के लिए आया तो सारी शक्ति रावण के पास थी, लेकिन भगवान राम ने नौ व्रत रखकर सारी शक्ति अपने पास ले ली थी। इसके बाद रावण से युद्ध किया और सत्य की जीत हुई।
प्रियंका गांधी ने कहा कि नरेंद्र मोदी ने छोटे व्यापारी, गरीब, मजदूर के लिए कुछ नहीं किया और अडानी अंबानी का 16 लाख करोड रुपए का कर्ज माफ कर दिया। भाजपा सरकार ने हमेशा अमीरों की जेब भारी है। गरीब को कुछ नहीं मिला इलेक्ट्रोल बॉन्ड स्कीम भी भाजपा लेकर आई थी और वह इस सूची के नाम गोपनीय रखना चाहती थी, लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने नाम उजागर करने के आदेश दिए तो भाजपा की पोल खुल गई।
मोदी ने काला धन लाने के लिए कहा था, आया क्या?
जो कंपनी 180 करोड रुपए का मुनाफा कमा रही है, वह कंपनी 1100 करोड रुपए का चंदा भाजपा को दे रही है। आखिर यह पैसा कहां से आ रहा है ? मोदी ने काला धन लाने के लिए कहा था। क्या आया? जीएसटी आई, जिसने व्यापारियों की कमर तोड़ दी। सहारनपुर के लोगों का लकड़ी का कारोबार ठप हो गया। एक समय था जब यहां से बड़ी संख्या में लकड़ी के बने उत्पाद एक्सपोर्ट हुआ करते थे। मोदी सरकार में वह भी बंद हो गए। मेरी जनता से अपील है कि वह सपा कांग्रेस गठबंधन के प्रत्याशी भाई इमरान को भारी मतों से जिताएं। आने वाले 19 अप्रैल को अधिक से अधिक मतदान करें।
रोड शो रायवाला, जेबीएस इंटर कॉलेज, कम्बोह का पुल, रांघडो का पुल और कुतबशेर होते हुए अधिकतर क्षेत्र मुस्लिम आबादी से गुजरा लकड़ी बाजार, कम्बौह का पुल, रांघड़ो का पुल, कुतुबशेर होते हुए गुरू सिंघ सभा गुरुद्वारा, गुरुद्वारा रोड पर संपन्न हुआ।