Jammu-Kashmir elections: कांग्रेस सांसद और नेता विपक्ष राहुल गांधी जम्मू-कश्मीर में जनसभा को संबोधित किए। इस दौरान उन्होंने कहा, हिंदुस्तान के इतिहास में बहुत सारी UTs को राज्य बनाया गया, लेकिन पहली बार एक राज्य को यूनियन टेरिटरी बनाया गया है, ये जम्मू-कश्मीर के साथ हुआ है। ऐसा करना जम्मू-कश्मीर के लोगों के साथ अन्याय है। आपका लोकतांत्रिक हक आपसे छीन लिया गया है।
पढ़ें :- अलका लांबा ने दागा सवाल, बोलीं- मोदी-शाह की जो CD दिल्ली विधानसभा में चली थी, 2015 में सुप्रीम कोर्ट को सौंपी गई, 10 साल से जांच करने कौन रोक रखा है?
उन्होंने कहा, हमने सोचा था कि चुनाव से पहले आपको स्टेटहुड वापस मिल जाएगा। सही तरीका वही था, लेकिन अब हम चाहते हैं कि जल्द से जल्द आपको लोकतांत्रिक हक मिल जाए। हिंदुस्तान के इतिहास में ऐसा पहले कभी नहीं हुआ। ऐसा किसी के साथ होना भी नहीं चाहिए। जम्मू-कश्मीर में हमारी सरकार बनते ही आपको स्टेटहुड दिलाएंगे।
जम्मू यहां का सेंट्रल हब है..जो कश्मीर के बिजनेस और प्रोडक्शन को पूरे देश से जोड़ता है। लेकिन BJP सरकार ने इस सेंट्रल हब के रोल को खत्म कर, यहां की MSMEs और Entrepreneur की रीढ़ तोड़ दी। जब तक जम्मू-कश्मीर के MSMEs अपने पैरों पर खड़े नहीं होंगे, तब तक यहां रोजगार पैदा नहीं होगा।
राहुल गांधी ने कहा, आज देश की हर इंडस्ट्री पर ‘अडानी टैक्स’, एयरपोर्ट पर अडानी टैक्स, पोर्ट पर अडानी टैक्स, सड़क पर अडानी टैक्स, अनाज पर अडानी टैक्स, सेना के हथियार पर अडानी टैक्स और कारतूस पर अडानी टैक्स…साथ ही कहा, आज देश की सरकार अडानी और अंबानी जैसे अरबपतियों के लिए चलती है। GST एक हथियार है, जिससे जम्मू-कश्मीर के छोटे और मध्यम उद्योग पर हमला किया गया। सच्चाई यही है कि नोटबंदी और गलत GST ने हिंदुस्तान के लाखों बिजनेस खत्म कर दिए।
साथ ही कहा, मेरे कार्यक्रम में एक लड़की ने बताया कि बिजनेस उसका सपना था। सरकार ने ग्रांट देने की बात कही, लेकिन कोई मदद नहीं मिल पाई। उसकी मां की मृत्यु के बाद, उसके पिता ने मदद की, लेकिन बिजनेस बंद हो गया। अब वो लड़की एडमिनिस्ट्रेशन में जाना चाहती है, लेकिन सवाल है कि देश में कितने लोग एडमिनिस्ट्रेशन में जाएंगे… और फिर बाकी का क्या होगा?
पढ़ें :- RCB vs SRH : मैच का टिकट नहीं मिला तो भड़के कांग्रेस विधायक, KSCA पर टिकटों की ब्लैक मार्केटिंग का लगाया आरोप