Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. गैलरी
  3. Sonakshi Sinha Engagement: खामोश कहने वाले एक्टर की बेटी ने खमोशी से रचा ली सगाई, तस्वीरें लीक होते हुई सेलेब्स और फैंस ने दी बधाई

Sonakshi Sinha Engagement: खामोश कहने वाले एक्टर की बेटी ने खमोशी से रचा ली सगाई, तस्वीरें लीक होते हुई सेलेब्स और फैंस ने दी बधाई

By आराधना शर्मा 
Updated Date

Sonakshi Sinha Engagement: खामोश शब्द सुनते ही सभी को शत्रुघन सिन्हा (Shatrughan Sinha) की याद आ जाती है। वहीं शत्रुघन सिन्हा की लाड़ली बेटी ने खामोशी से शादी रचा ली है। आपको बता दें, सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) की कुछ तस्वीरों ने  सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर अपनी एक ताजा तस्वीर शेयर की है जिसमें वह किसी का हाथ थामे नजर आ रही हैं।

पढ़ें :- एल्विश यादव अब बुरे फंसे! ED ने मनी लांड्रिंग मामले में दर्ज की FIR

आपको बता दें, सोनाक्षी सिन्हा ने एक खूबसूरत रिंग पहनी हुई है और इस फोटो को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, ‘मेरे लिए बहुत बड़ा दिन है। मेरा सबसे बड़ा सपना सच होने जा रहा है… और मैं इसे आपके साथ शेयर करने के लिए अब और इंतजार नहीं कर सकती।’

पढ़ें :- Ankita Lokhande के हाथ में लगी भयानक चोट, हॉस्पिटल से एक्ट्रेस ने शेयर की तस्वीर

सोनाक्षी सिन्हा ने फोटो के कैप्शन में लिखा, ‘यकीन नहीं हो रहा है कि ये इतना आसान था।’ सोनाक्षी सिन्हा की इस पोस्ट के बाद कयास लगाए जा रहे हैं कि शायद वह शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। उनकी उंगली में अंगूठी देखकर लग रहा है उन्होंने सगाई कर ली है। ढेरों सेलेब्रिटीज ने उनकी इस पोस्ट पर कमेंट किया है।

पढ़ें :- Britney Spears pic: बॉयफ्रेंड से झगड़े के बाद टॉपलेस होकर सड़क पर उतरीं ब्रिटनी स्पीयर्स
Advertisement