First Solar Eclipse of the year 2024 today : आज सोमवार 8 अप्रैल को साल 2024 का पहला सूर्य ग्रहण लगने वाला है, जोकि 50 वर्षों बाद सबसे लंबा चलने वाला ग्रहण होगा, यह सूर्य ग्रहण करीब 5 घंटे और 25 मिनट तक चलेगा। यह पूर्ण सूर्य ग्रहण होगा, जिसके चलते कुछ समय के लिए पृथ्वी पर अंधेरा छा जाएगा।
पढ़ें :- '2004 में मनमोहन सिंह को BJP ने राष्ट्रपति के भाषण पर बोलने से रोका था...' जयराम रमेश ने वीडियो शेयर करके दिलाया याद
भारतीय समयानुसार, साल का पहला सूर्यग्रहण सोमवार रात 9 बजकर 12 मिनट से सूर्य ग्रहण शुरू हो जाएगा। इसको भारत में नहीं देखा जा सकेगा जिसके कारण सूर्य ग्रहण का सूतक काल मान्य नहीं होगा। लेकिन दुनिया के कई हिस्सों में कहीं पूर्ण तो कहीं आंशिक सूर्य ग्रहण के नजारे को देखा जा सकता है।
सूर्य ग्रहण अमेरिका, मैक्सिको, कनाडा और उत्तरी अमेरिका के कई देशों में देखने को मिलेगा। साथ ही कोस्टा डोमिनिका और फ्रेंच पोलिनेशिया में भी सूर्य ग्रहण दिखेगा। भारत में लोग इसे नासा (Nasa) के ऑफिशियल यू-टूयब चैनल पर देख सकते हैं।