Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. सरकार की नजर अब दालमंडी पर है, क़ुदरत का इंसाफ़ एक दिन BJP की नकारात्मक राजनीति को भी ढहा देगा: अखिलेश यादव

सरकार की नजर अब दालमंडी पर है, क़ुदरत का इंसाफ़ एक दिन BJP की नकारात्मक राजनीति को भी ढहा देगा: अखिलेश यादव

By शिव मौर्या 
Updated Date

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शुक्रवार को प्रेस कॉफ्रेंस करके सरकार पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि, भाजपा सरकार में लोग खुलकर कारोबार नहीं कर पा रहे हैं। इनकी नीति है कि, लोगों को इतना डरा दो कि वो अपनी बात न कह सकें। क्या ये कोई सरकार करती है। सरकार की नजर अब दालमंडी पर है। एक दुकान को बनाने में जमाने लग जाते हैं, ये लोग पल भर में इसे तोड़ना चाहते हैं। ये भाजपा की बहुत ही संकीर्ण सोच है। ये साजिश कर रही है। ये चौड़ीकरण के नाम पर लोगों को बेवकूफ बना रहे हैं। इनकी सोच बहुत नकरात्मक है। किसी की जीविका छीनने का इनको अधिकारी कैसे मिल गया। ये लोग अधिकारियों के जरिए दबाव बनाते हैं।

पढ़ें :- "इंडिगो के हवाई जहाज उड़ नहीं रहे हैं कि उड़ाए नहीं जा रहे हैं"...अखिलेश यादव ने संसद में उठाया सवाल

उन्होंने आगे कहा कि, दौली के सांसद और दाल मंडी के व्यापारी आए हैं। सरकार के फैसले के कारण आज व्यापारियों पर संकट पैदा हो गया है। ये पॉलिटिकल डिमोलिशन है क्योंकि वो वहां से चुनाव नहीं जीत पा रहे हैं। बीजेपी ने वाराणसी को क्योटो बनाने का दावा किया था। लोगों को परेशान कैसे किया जाए। इस पर काम हो रहा है। पॉलिटिकल प्रोजेक्ट के लिए डिवाइड एंड रूल की नीति अपना रही है।

सरकार को ऐसे शहरों का दौरा करना चाहिए। दाल मंडी वाले दुकानदारों को दरें नहीं। दुकान तो दे देंगे, ग्राहक कहां से देंगे। बीजेपी की सोच संकीर्ण है, वो चौड़ीकरण कैसे कर रहे हैं। ये नकारात्मक सोच वाले हैं। बीजेपी अधिकारियों के माध्यम से डरना, धमकाना चाहते हैं। मॉल बेच दिया। ये बेचने वाले लोग हैं। वरुणा का रिवरफ्रंट रोक दिया। आज मेट्रो जितनी चल रही हैं, वो सपा की देन है। वाराणसी की मेट्रो का डीपीआर हमने तैयार किया था। वाराणसी के मेट्रो को बीजेपी ने रोका है।

पढ़ें :- इंडिगो पर सरकार का दबाव इसलिए नहीं है क्योंकि इनसे इन्होंने इलेक्टोरल बॉन्ड लिए थे...अखिलेश यादव ने मोदी सरकार को घेरा
Advertisement