पटना। भारतीय जनता पार्टी के सांसद मनोज तिवारी (Bharatiya Janata Party MP Manoj Tiwari) ने शुक्रवार को कहा कि विपक्षी महागठबंधन मुसलमानों (Muslims) को केवल वोट बैंक मानते है। सांसद ने कहा कि मुस्लिम समुदाय को लाभ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पहुंचाया है। महागठबंधन के भीतर कलह चल रही है। राष्ट्रीय जनता दल के नेता तेजस्वी यादव को खुद को मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित करने के लिए संघर्ष करना पड़ा है।
पढ़ें :- बिहार में जल्द होगा मंत्री मंडल का विस्तार, जेडीयू से छह और भाजपा से तीन विधायक बन सकते है मंत्री
सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि महागठबंधन मुसलमानों को केवल अपना वोट बैंक मानत हैं, लेकिन उन्हें लाभ पहुंचाने के लिए कभी कुछ नहीं करते। पीएम मोदी और बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने मुसलमानों को लाभ पहुंचाया है। महागठबंधन में इतनी कलह है कि राजद नेता तेजस्वी यादव को खुद को महागठबंधन का सीएम चेहरा घोषित करने के लिए संघर्ष करना पड़ा। महागठबंधन में कुछ ठीक नहीं है। इससे पहले दिन में तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली डबल इंजन सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि इसने पिछले 20 वर्षों से बिहार के लोगों का शोषण किया है। तेजस्वी ने कहा कि लोग मौजूदा सरकार से नाखुश हैं।