साउथ इंडस्ट्री के सुपर स्टार मोहनलाल (South superstar Mohanlal )को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। उनकी अचानक तबियत बिगड़ने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सुपरस्टार मोहनलाल को सांस लेने में परेशानी और तेज फीवर के साथ मांसपेशियों में दर्द की परेशानी के चलते अमृता इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया।
पढ़ें :- 86 वर्ष की उम्र में हुआ अभिनेता का हुआ निधन, पूरे विश्व में फैली शौक की लहर, एक्टर अक्षय कुमार ने कहा मैं उनका शुक्रगुजार हूं
Wishing @Mohanlal a speedy recovery!
pic.twitter.com/PjQ31OXcQa — Sreedhar Pillai (@sri50) August 18, 2024
साउथ सुपर स्टार मोहनलाल (South superstar Mohanlal )की हेल्थ अपडेट देते हुए हॉस्पिटल के डॉक्टर की तरफ से एक्स अकाउंट पर एक आधिकारिक बयान जारी किया है। जिसमें लिखा है, ‘यह प्रमाणित किया जाता है कि मैंने श्री मोहनलाल, 64 वर्षीय पुरुष, एमआरडी नंबर 1198168 की जांच की है, उन्हें तेज बुखार, सांस लेने में मुश्किल और मायाल्जिया की शिकायत है। उन्हें वायरल श्वसन संक्रमण होने का संदेह है। उन्हें 5 दिनों के आराम के साथ दवाएं लेने और भीड़-भाड़ वाली जगहों से बचने की सलाह दी गई है।
पढ़ें :- दिग्गज फिल्ममेकर एसएस राजामौली ने फिल्म धुरंधर-2 को लेकर दिया बड़ा बयान, कहा- पहला पार्ट पसंद आया
सुपर स्टार मोहनलाल (South superstar Mohanlal )के हॉस्पिटल में भर्ती होने की खबर उनके फैंस को परेशान कर रही है। लोग अपने फेवरेट एक्टर के लिए दुआ कर रहे हैं। हालांकि चिंता की कोई बात नहीं की है। सुपर स्टार मोहनलाल धीरे-धीरे इस समस्या से उबर रहे हैं।