लखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में रविवार को लखनऊ पब्लिक स्कूल विराट खंड में भव्य हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में अनुशासन, एकजुटता और देशभक्ति की झलक देखने को मिली। इस दौरान वक्ताओं ने भारतीय संस्कृति सामाजिक कुरीतियों, सामाजिक समरसता, परिवार प्रबोधन, पर्यावरण संरक्षण व नागरिक कर्तव्यों के विषयों पर अपने विचार रखे। एकजुटता का संदेश दिया। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया गया। जब समस्त हिंदू समाज एक होगा, तभी एकता के सूत्र का मंत्र सिद्ध होगा।
पढ़ें :- रामरज यात्रा पर्यावरण संरक्षण और सांस्कृतिक पुनर्जागरण का देगी संदेश, श्रृंग्वेरपुर से अयोध्या तक निकाली जाएगी : कैप्टन सुभाष ओझा
हिंदू समाज अपने बच्चों को दे सनातनी संस्कार विराट खंड गोमती नगर स्थित लखनऊ पब्लिक स्कूल में आयोजित भव्य हिंदू सम्मेलन का शुभारंभ रविवार को स्वस्तिवाचन व दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के ट्रस्टी डॉ. अनिल मिश्रा ने हिंदू समाज की एकजुटता का उदाहरण प्रस्तुत करते हुए कहा कि हिंदू समाज के जागरण से ही अयोध्या में भगवान श्रीराम का भव्य मंदिर बनकर साकार हुआ है। भास्कर प्रज्ञान आश्रम के संस्थापक स्वामी भास्करानंद सरस्वती महाराज ने हिंदू समाज से अपने बच्चों को सनातनी संस्कार देने और हिंदुत्व की पहचान से जोड़ने का आह्वान किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व प्रशासनिक अधिकारी अनिल कुमार झमेले ने की। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम में गणेश वंदना, सरस्वती वंदना, राष्ट्रभक्ति गीत तथा भगवान श्रीराम पर आधारित भजन व नृत्य प्रस्तुत किए गए। डॉ मानशी द्विवेदी ने प्रेरणादायक कविता पाठ भी किया। संस्कारशाला के बच्चों ने मंत्रोच्चारण प्रस्तुत किया। स्वास्थ्य शिविर का आयोजन भी किया गया। सम्मेलन में आरएसएस के भाग कार्यवाह ज्योति प्रकाश, सह भाग बौद्धिक शिक्षण प्रमुख राजेश, सह भाग संपर्क प्रमुख प्रमोद, डॉ. बीएन सिंह, डॉ राघवेंद्र शुक्ला, सरदार मंजीत सिंह, राजेश, रामानुज, ज्योति सिक्का, सुभाष श्रीवास्तव, एचएल श्रीवास्तव, प्रतिमा पांडेय सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।
अंत में हिंदू सम्मेलन आयोजन समिति के संयोजक माता प्रसाद ने धन्यवाद एवं आधार व्यक्त किया। इसके पश्चात भारत माता की आरती पुष्पांजलि तत्पश्चात भोजन मंत्र के साथ सह भोज हुआ। इस कार्यक्रम में विराट खंड के मातृ शक्ति नागरिक बंधु में बहुत ही जोश था और कार्यक्रम में आने से पहले विराट खंड निवासियों ने प्रत्येक मोहल्ले को भगवा ध्वज से सजा दिया था। इस अवसर पर मैक्स हॉस्पिटल द्वारा भी स्वास्थ्य शिविर लगाया गया तथा के जरूरतमंद लोगों को का स्वास्थ्य परीक्षण भी किया गया। कार्यक्रम में एक खास बात थी कि यहां स्वयंसेवकों के द्वारा चलाए गए संस्कारशाला के बच्चों द्वारा भी तरह-तरह के मंत्र बोले गए जिसका संचालन आचार्य अशोक तिवारी, प्रकाश सिन्हा व विवेक सक्सेना कर रहे थे ।