Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. बॉलीवुड
  3. दीवानगी की हद!! साउथ सुपर स्टार रजनीकान्त के फैन ने घर में बनवाया मंदिर, की 250 किलो की प्रतिमा स्थापित

दीवानगी की हद!! साउथ सुपर स्टार रजनीकान्त के फैन ने घर में बनवाया मंदिर, की 250 किलो की प्रतिमा स्थापित

By आराधना शर्मा 
Updated Date

Rajinikanth’s temple: साउथ सुपर स्टार रजनीकांत (Rajinikanth) की फैन फॉलोइंग का कोई जवाब नहीं। फैंस उन्हे प्यार ही नहीं करते बल्कि उन्हे पूजते हैं। मगर अब रजनीकांत के एक प्रशंसक ने उनके लिए एक मंदिर ही बना डाला है। सुनकर हो गए ना शॉक्ड? लेकिन ये सच है। तमिलनाडु के मदुरै में रजनीकांत के प्रशंसक ने सुपरस्टार के लिए मंदिर बनवाया है।

पढ़ें :- करीना-जाह्नवी सुहाना ने अनंत और राधिका की प्री-वेडिंग में बिखरा जलवा, देखें इनसाइड वीडियो

सबसे विशेष बात ये है कि प्रशंसक ने मंदिर में रजनीकांत की 250 किलो की प्रतिमा भी स्थापित की है। रजनीकांत (Rajinikanth)  के इस प्रशंसक का नाम कार्तिक है। अपने एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा-हमारे लिए रजनीकांत (Rajinikanth)  भगवान समान हैं।  मैंने उनके सम्मान में मंदिर बनवाया है। मैं रजनीकांत के अतिरिक्त किसी भी दूसरे एक्टर की फिल्म नहीं देखता।

हमारे लिए वो भगवान हैं। इसलिए मैंने उनके लिए मंदिर बनवाया है। हम पांच पीढ़ियों से रजनीकांत सर के प्रशंसक रहे हैं। ये सुनकर आप रजनीकांत के लिए लोगों की दीवानगी का आलम समझ सकते हैं।

वही बात यदि रजनीकांत की करें तो पिछले दिनों रिलीज हुई उनकी फिल्म ‘जेलर’ ने ताबड़तोड़ कमाई की। अब रजनीकांत अपनी अगली फिल्म ‘Thalaivar 170’ की रिलीज की प्रतीक्षा कर रहे हैं। फिल्म में रजनीकांत का लीड रोल होगा। अमिताभ बच्चन भी इस फिल्म का हिस्सा होंगे। बता दे कि साउथ में अपने पसंदीदा एक्टर को लेकर अक्सर ही जबरदस्त क्रेज देखा जाता है।

Advertisement