BJP National President : भाजपा को लंबे इंतजार के बाद आज नया राष्ट्रीय अध्यक्ष मिलने जा रहा है। सोमवार को कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन के नामांकन दाखिल करने और अमित शाह व राजनाथ सिंह के प्रस्तावक बनने के बाद नए राष्ट्रीय अध्यक्ष की तस्वीर साफ हो गयी थी। नितिन नबीन का निर्विरोध चुना जाना तय है। वह भाजपा के 12वें और सबसे युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष होंगे। नबीन का कार्यकाल तीन साल के लिए होगा। आइये जानते हैं कि नितिन नबीन से पहले किन नेताओं ने भाजपा के अध्यक्ष पद को कब और किस उम्र में संभाला था।
पढ़ें :- कांग्रेस अब अपनी डूबती सियासत बचाने के लिए आए दिन ‘जहर उगल’ रही...राहुल गांधी के विवादित बयान पर बोले केशव मौर्य
भाजपा यानी भारतीय जनता पार्टी की नींव 6 अप्रैल 1980 को रखी गयी थी, जिसका मूल श्यामाप्रसाद मुखर्जी द्वारा 1951 में निर्मित भारतीय जनसंघ है। स्थापना से लेकर अब तक भाजपा के 45 साल हो गए हैं। इस राजनैतिक संगठन के पहले अध्यक्ष अटल बिहारी बाजपेयी थे, जिन्होंने भारत के प्रधानमंत्री पद को भी संभाला। बाजपेयी के बाद लाल कृष्ण आडवाणी और मुरली मनोहर जोशी जैसे नेता भी भाजपा का नेतृत्व कर चुके हैं। लेकिन, इन सभी नेताओं में नितिन नबीन सबसे युवा अध्यक्ष होंगे, जो 20 जनवरी 2026 को पार्टी की कमान संभालने जा रहे हैं।
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्षों का कार्यकाल
1- अटल बिहारी वाजपेयी
कार्यकाल: 1980 – 1986, उम्र 55 वर्ष
पढ़ें :- रायबरेली से राहुल बोले हिंदुस्तान की सरकार आपको नहीं बचा पाएगी, अंबानी पेट्रोल बाहर बेच के उस पैसे से मोदी को फंड करते है
2- लालकृष्ण आडवाणी
पहला कार्यकाल 1986 – 1991,उम्र 58 वर्ष
दूसरा कार्यकाल 1993 – 1998, उम्र 65 वर्ष
तीसरा कार्यकाल 2004 – 2005, उम्र 77 वर्ष
3- मुरली मनोहर जोशी
पढ़ें :- UP में मंत्रिमंडल विस्तार के एक हफ्ते बाद भी नहीं हो पाया विभागों का बंटवारा, जानिए कहां फंसा है पेंच?
कार्यकाल 1991 – 1993,उम्र 57 वर्ष
4- कुशाभाऊ ठाकरे
कार्यकाल 1998 – 2000, उम्र 75 वर्ष
5- बंगारू लक्ष्मण
कार्यकाल 2000 – 2001, उम्र 61 वर्ष
6- जना कृष्णमूर्ति
पढ़ें :- असम में फिर होगी हिमंता सरकार, विधायक दल की बैठक में नाम पर लगी मुहर, 12 मई को होगा शपथ ग्रहण समारोह
कार्यकाल 2001 – 2002, उम्र 72 वर्ष
7- एम. वेंकैया नायडू
कार्यकाल 2002 – 2004, उम्र 53 वर्ष
8- राजनाथ सिंह
पहला कार्यकाल 2005 – 2009, उम्र 54 वर्ष
दूसरा कार्यकाल 2013 – 2014, उम्र 61 वर्ष
9- नितिन गडकरी
पढ़ें :- चुनाव नहीं जीत रहे तो ईवीएम, मतदाता सूची तो कभी एसआईआर पर कीचड़ उछालने का कर रहे प्रयास...राहुल गांधी पर जमकर बरसे अमित शाह
कार्यकाल 2009 – 2013, उम्र 52 वर्ष
10- अमित शाह
कार्यकाल 2014 – 2020, उम्र 49 वर्ष
11- जे.पी. नड्डा
कार्यकाल 2020 – 2024, उम्र 59 वर्ष
12- नितिन नबीन
कार्यकाल 2025 – , उम्र 45 वर्ष