Germany Christmas Market car rams into Crowd: जर्मनी में मैगडेबर्ग के क्रिसमस मार्केट में शुक्रवार (20 दिसंबर) को एक शख्स ने भीड़ में कार दौड़ाकर लोगों की जान ले ली। इस हादसे में करीब 60 लोग घायल हुए हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, हादसे के वक्त कार को सऊदी का डॉक्टर चला रहा था जिसकी पहचान 50 वर्षीय डॉक्टर तालेब ए के रूप में हुई है। घटना शाम करीब सात बजे हुई, जिसके बाद उसको तत्काल गिरफ्तार कर लिया गया।
पढ़ें :- सिर्फ ईरान के दोस्त देशों के जहाजों को ही आने दिया जा रहा, PM मोदी ने इजरायल-US को सपोर्ट करके गलती की : केजरीवाल
साल 1974 में सऊदी अरब के होफुफ शहर में जन्में तालेब ए ने साल 2006 में जर्मनी में स्थायी वीजा हासिल किया था और साल 2016 में उसने जर्मनी में शरण ले ली थी। बताया जा रहा है कि तालेब ने मुस्लिम धर्म छोड़ दिया था और वह इस्लाम का घोर आलोचक है। तालेब जर्मनी के दक्षिणपंथी राजनीतिक दल, अल्टरनेटिव फॉर जर्मनी का समर्थक है, जोकि इमिग्रेशन विरोधी रुख के लिए जानी जाती है। इसके अलावा, तालेब के खिलाफ अरब सऊदी में आतंकवाद और लड़कियों की तस्करी का आरोप है। वह मिडिल ईस्ट से यूरोपीय देशों में लड़कियों की तस्करी करता था।
रिपोर्ट्स के अनुसार, तालेब साइकियाट्री और साइकोथेरेपी का स्पेशलिस्ट है और साल 2006 से जर्मनी में रह रहा है और वह पूर्वी प्रांत सैक्सोनी-एनहाल्ट का रहने वाला है। सऊदी अरब में रहते हुए वह अपने नास्तिक विचारों और विचार जाहिर कर पाने में असमर्थ था, क्योंकि वहां के कानून के तहत केवल इस्लाम धर्म को ही मान्यता है। इसलिए उसने सऊदी अरब को छोड़ने का फैसला किया। इसके अलावा, उसने वीआरसऊदी डॉट नेट नाम से एक वेबसाइट बनाई, जिसके जरिये वह उन लोगों की मदद करता था जो खाड़ी देशों को छोड़कर भागना चाहते थे। वह उन्हें तमाम तरह की जानकारियां भी मुहैया कराता था।