Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा और शांति स्थापित करने में NDA सरकार की नीतियां पूरी तरह से विफल रही : राहुल गांधी

जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा और शांति स्थापित करने में NDA सरकार की नीतियां पूरी तरह से विफल रही : राहुल गांधी

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी (Lok Sabha Leader of Opposition Rahul Gandhi) ने शुक्रवार को एक्स पोस्ट पर लिखा कि गुलमर्ग (Gulmarg), जम्मू-कश्मीर  (Jammu and Kashmir) में सेना के वाहन पर हुए कायराना हमले में हमारे वीर जवानों की शहादत का समाचार अत्यंत दुखद है। हमले में दो पोर्टर्स ने भी अपनी जान गंवा दी। शहीदों को नमन करता हूं और सभी शोकाकुल परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं।

पढ़ें :- Rain alert: कल से बदलेगा मौसम का मिजाज, गर्मी से मिलेगी राहत, कई जगहों पर भारी बारिश की चेतावनी
पढ़ें :- जल जीवन मिशन तो इस सरकार का लूट का मिशन बन गया, प्रदेश भर में लगातार गिर रही हैं पानी की टंकियां: अखिलेश यादव

सरकार जल्द से जल्द वादी में अमन बहाल कर सेना और नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करनी चाहिए

राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने कहा कि केंद्र की NDA सरकार की नीतियां जम्मू-कश्मीर  (Jammu and Kashmir) में सुरक्षा और शांति स्थापित करने में पूरी तरह से विफल रही हैं। उनके दावों के विपरीत, हकीकत यह है कि प्रदेश निरंतर आतंकी गतिविधियों, हमारे जवानों पर हमलों और नागरिकों की लक्षित हत्याओं के कारण खतरे के साए में जी रहा है। सरकार को तुरंत जवाबदेही लेनी चाहिए और जल्द से जल्द वादी में अमन बहाल कर सेना और नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करनी चाहिए।

Advertisement