Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. ‘पाकिस्तान के हालात बहुत ख़राब हैं…आप अपने देश को संभालिये,’ CM केजरीवाल ने फवाद चौधरी को दिया मुंहतोड़ जवाब

‘पाकिस्तान के हालात बहुत ख़राब हैं…आप अपने देश को संभालिये,’ CM केजरीवाल ने फवाद चौधरी को दिया मुंहतोड़ जवाब

By Abhimanyu 
Updated Date

CM Kejriwal vs Fawad Chaudhary: लोकसभा चुनाव के छठे चरण के मतदान तहत आज दिल्ली की सातों सीटों पर वोटिंग के दौरान सीएम अरविंद केजरीवाल (CM Arvind Kejriwal) ने परिवार संग वोट डाला। इसके बाद केजरीवाल ने जब अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट डाली तो पाकिस्तान के पूर्व मंत्री चौधरी फवाद हुसैन (Chaudhry Fawad Hussain) ने इसे कोट करते हुए रिपोस्ट किया। जिसे पर सीएम केजरीवाल ने भी उन्हें पाकिस्तान को संभालने की नसीहत दे डाली।

पढ़ें :- मुख्यमंत्री योगी ने दीपावली पर  दिगंबर अखाड़े में महंत सुरेश दास का जाना हालचाल,मणिराम दास छावनी में महंत नृत्य गोपाल दास के स्वास्थ्य की ली जानकारी

दरअसल, दिल्ली के सीएम केजरीवाल (CM Kejriwal) ने वोट डालने के बाद एक्स पर लिखा, ‘मैंने अपने पिता, पत्नी और बच्चों के साथ आज वोट डाला। मेरी माता जी की तबियत बहुत ख़राब है। वो नहीं जा पाईं। मैंने तानाशाही, बेरोज़गारी और महंगाई के ख़िलाफ़ वोट डाला। आप भी वोट डालने ज़रूर जाएं।’ केजरीवाल के इस पोस्ट को रिपोस्ट करते हुए फवाद चौधरी ने लिखा, ‘उम्मीद है शांति और सद्भाव नफरत और उग्रवाद की ताकतों को परास्त करेंगी।’ इस पोस्ट के जवाब देते हुए सीएम केजरीवाल ने लिखा, ‘चौधरी साहिब, मैं और मेरे देश के लोग अपने मसलों को संभालने में पूरी तरह सक्षम हैं। आपके ट्वीट की ज़रूरत नहीं है। इस वक़्त पाकिस्तान के हालात बहुत ख़राब हैं। आप अपने देश को सँभालिये।’

पढ़ें :- बस्तर में विपक्ष पर बरसे पीएम मोदी, बोले - देश से हथियारी नक्सल खत्म, अब दिमागी नक्सलियों से मुकाबला

इसके बाद पाकिस्तान के पूर्व मंत्री ने फिर एक पोस्ट किया। चौधरी ने लिखा, ‘सीएम साहब! वास्तव में चुनाव प्रचार आपका अपना मुद्दा है, लेकिन आशा है कि आप उग्रवाद के मुद्दे का जिक्र करेंगे, चाहे वह पाकिस्तान में हो या भारत में, यह एक ऐसा मुद्दा है जो सभी लिए खतरनाक है, चाहे भारत हो या पाक हो। इसलिए हर किसी को चिंतित होना चाहिए… पाकिस्तान में स्थिति आदर्श से बहुत दूर है, लेकिन लोग जहां भी हों उन्हें बेहतर समाज के निर्माण का प्रयास करना चाहिए।’

पाकिस्तान के पूर्व मंत्री के पोस्ट पर केंद्रीय मंत्री किरेन रिजीजू ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा, ‘मैंने आपको बताया है, न केवल राहुल गांधी बल्कि अरविंद केजरीवाल का भी पाकिस्तान में भारी समर्थन है।’

Advertisement