SP-Congress Seat-Sharing Dispute : आगामी यूपी विधानसभा चुनाव में सीटों के बंटवारे को लेकर सपा और कांग्रेस के बीच घमासान छिड़ा हुआ है। सीट बंटवारे पर चर्चा के बीच यह बात निकलकर सामने आयी है कि सपा ने कांग्रेस को 26 विधानसभा सीटों का प्रस्ताव दिया है। जिस पर यूपी कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष मसूद ने खुलकर नाराजगी जाहिर की है। वहीं, यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने सपा-कांग्रेस के बीच खिंचतान पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि सपा-कांग्रेस का गठबंधन एक ऐसी खिचड़ी है जिसका पकना दोनों के नसीब में नहीं है।
पढ़ें :- पूर्व पीएम राजीव गांधी की सुरक्षा जानबूझकर हटाई, ताकि उनकी हत्या हो सके, राहुल गांधी ने लगाया सनसनीखेज आरोप
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने मंगलवार को एक्स पोस्ट में सपा और कांग्रेस के गठबंधन को ठगबंधन करार दिया। इसके साथ उन्होंने दावा किया कि दोनों पार्टियां साथ में चुनाव लड़ें या अलग-अलग चुनाव लड़ें। जीत भाजपा की ही होगी। डिप्टी सीएम ने लिखा, “सपा-कांग्रेस का गठबंधन एक ऐसी खिचड़ी है जिसका पकना दोनों के नसीब में नहीं है। दरअसल, ‘मौक़ापरस्ती’ और ‘मतलब’ ही इस ठगबंधन की बुनियाद है। बात सीधी है कि ये अलग-अलग लड़ें या गठबंधन करके, चुनावी गुणा-गणित चाहे जितना भी लगा लें, नतीजा बदलने वाला नहीं है। नतीजा वही रहेगा, यूपी में फिर एक बार ‘कमल’ खिलेगा!”
सपा-कांग्रेस का गठबंधन एक ऐसी खिचड़ी है जिसका पकना दोनों के नसीब में नहीं है। दरअसल, ‘मौक़ापरस्ती’ और ‘मतलब’ ही इस ठगबंधन की बुनियाद है।
बात सीधी है कि ये अलग-अलग लड़ें या गठबंधन करके, चुनावी गुणा-गणित चाहे जितना भी लगा लें, नतीजा बदलने वाला नहीं है।
नतीजा वही रहेगा, यूपी में फिर एक बार ‘कमल’ खिलेगा!
पढ़ें :- सपा ने कांग्रेस के लिए 26 सीटों पर भरी हामी, कहा- बाकी के लिए पहले उम्मीदवारों के नाम बताएं, समीकरण के साथ बातचीत को तैयार, देखें लिस्ट
— Keshav Prasad Maurya (@kpmaurya1) November 24, 2026
सपा के कांग्रेस को 26 विधानसभा सीटों का प्रस्ताव पर सांसद इमरान मसूद ने एक समाचार एजेंसी से कहा, “मुझे तो पता नहीं कब दे रही है, आपको पता होगा। मैं तो किसी से भीख नहीं मांग रहा हूं…” बता दें कि आज मंगलवार को भी दूसरे दौर की बातचीत हो रही है। इस बीच खबर है कि पहले दौर में सपा ने कांग्रेस को यूपी की 26 विधानसभा सीटें प्रस्तावित की हैं। वहीं अन्य सीटों के लिए सपा ने कांग्रेस से समीकरण और प्रत्याशी मांगे हैं। सोमवार को कांग्रेस ने सपा को 130 सीटों की लिस्ट सौंपी थी।