जलगांव। महाराष्ट्र के जलगांव में हुए रेल हादसे पर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, केंद्रीय गृहराज्यमंत्री जितिन प्रसाद समेत अन्य नेताओं ने दुख जताया है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने हादसे को बेहद दर्दनाक बताते हुए तत्काल मदद मुहैया कराने की बात कही है। साथ ही मृतकों के प्रति संवेदना जताई है।
पढ़ें :- आज चांद नहीं दिखा,भारत में 21 मार्च को मनाई जाएगी ईद-उल-फितर : मौलाना फिरंगी महली
महाराष्ट्र के जलगांव में हुआ रेल हादसा अत्यंत दुःखद है। इस संबंध में मुख्यमंत्री श्री @Dev_Fadnavis जी से बात कर हादसे की जानकारी ली। स्थानीय प्रशासन घायलों को हर संभव मदद पहुँचा रहा है। इस दुर्घटना में जान गँवाने वाले लोगों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदनाएँ व्यक्त करता हूँ और…
— Amit Shah (@AmitShah) January 22, 2025
गृहमंत्री अमित शाह ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि, महाराष्ट्र के जलगांव में हुआ रेल हादसा अत्यंत दुःखद है। इस संबंध में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस जी से बात कर हादसे की जानकारी ली। स्थानीय प्रशासन घायलों को हर संभव मदद पहुंचा रहा है। इस दुर्घटना में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।
पढ़ें :- आजादी के 78 वर्षों में सबसे निचले स्तर पर पहुंचा रुपया, मोदी जी ने वो कर दिखाया जो उनसे पहले कोई प्रधानमंत्री नहीं कर पाया : सुप्रिया श्रीनेत
जळगाव जिल्ह्यातील दुर्दैवी अपघातातील मृतांच्या वारसांना 5 लाख रुपये आर्थिक सहाय्य राज्य सरकारतर्फे करण्यात येईल आणि जखमींचा संपूर्ण खर्च सुद्धा राज्य सरकार करेल.
जखमींच्या प्रकृतीत लवकर सुधारणा व्हावी, अशी मी ईश्वरचरणी प्रार्थना करतो.#jalgaon pic.twitter.com/NHTUr1JTqw— Devendra Fadnavis (@Dev_Fadnavis) January 22, 2025
वहीं, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने भी हादसे पर दुख जाहिर किया है। उन्होंने एक्स पर अपनी पोस्ट में लिखा कि जलगांव जिले के पचोरा के पास दुर्भाग्यपूर्ण घटना में कुछ लोगों की जान चली गई है। यह बहुत दर्दनाक है। हादसे में मृतकों के परिजनों के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं। उन्होंने बताया कि महाराष्ट्र में मंत्री गिरीश महाजन और पुलिस अधीक्षक मौके पर पहुंच गए हैं और जिला कलेक्टर शीघ्र ही वहां पहुंचेंगे।
इसके साथ ही, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि राज्य सरकार जलगांव जिले में हुई दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना में मृत लोगों के परिवारों को पांच लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान करेगी। घायलों का पूरा खर्च भी राज्य सरकार उठाएगी। मैं ईश्वर से घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।
पढ़ें :- श्रीराम यंत्र की स्थापना हर सनातन धर्मावलंबी व सच्चे भारतीय को कर देता है आनंद से विभोर: सीएम योगी
महाराष्ट्र के जलगांव में हुए दर्दनाक हादसे में रेल यात्रियों के हताहत होने का समाचार अत्यंत दुखद है।
मेरी संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ हैं।
ईश्वर से दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान देने और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।
ॐ शांति!
— Jitin Prasada जितिन प्रसाद (@JitinPrasada) January 22, 2025
पढ़ें :- Video-अखिलेश यादव, बोले-भाजपा का रिकॉर्ड ब्रेकिंग भ्रष्टाचारी काम, 20 करोड़ का पुल 20 घंटे भी नहीं चला, सरकार बताए जवाबदेही किसकी ?
इसके साथ ही केंद्रीय राज्य मंत्री जितिन प्रसाद ने ट्रेन हादसे पर दुख जताया है। उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, महाराष्ट्र के जलगांव में हुए दर्दनाक हादसे में रेल यात्रियों के हताहत होने का समाचार अत्यंत दुखद है। मेरी संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ हैं। ईश्वर से दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान देने और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।