नई दिल्ली। इंतजार की घड़ी खत्म हो गई है। सोमवार को 12वीं की परीक्षा रिजल्ट जारी होने जा रहा है। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की 12वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम 31 मार्च 2026 को सुबह दस बजे जारी किया जाएगा। शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर परिणाम घोषित करेंगे। वह उदयपुर जिलाधिकारी कार्यलय से परीक्षा परिणाम ऑनलाइन माध्यम घोषित करेंगे। परीक्षा परिणाम घोषित होते ही सभी छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर अपना रिजल्ट देख सकेंते है।
पढ़ें :- यूपी में गेहूं की खरीद शुरू, सवा लाख किसानों ने कराया पंजीकरण, 48 घंटे में होगा भुगतान
ता दे कि राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से कॉपियों का मूल्यांकन लगभग पूरा हो चुका था। तकनीकी परीक्षण के बाद परिणाम जारी करने की तैयारी अंतिम चरण में थी। अब बोर्ड ने आधिकारिक रूप से 31 मार्च को परीक्षा का परिणाम घोषित की घोषणा कर दी है। 2025—26 के सत्र में 12वीं कक्षा की परीक्षाएं 12 फरवरी से 11 मार्च के बीच हुई थी। इसमें कला, विज्ञान और वाणिज्य संकाय के करीब 9.10 लाख छात्रों ने भाग लिया था। परिणाम जारी होने के बाद छात्र अपने रोल नंबर के माध्यम से ऑनलाइन रिजल्ट देख सकेंगे। बता दे कि राजस्थान माध्यमिक बोर्ड 12वीं का परिक्षा परिणाम हमेंशा मई के तीसरे या चौथे सप्ताह में आता था। इस बार रिकॉर्ड समय में 31 मार्च को परीक्षा का परिणाम घोषित किया जा रहा है। वहीं दसवीं का परीक्षा परिणाम पहले ही 24 मार्च को घोषित हो चुंका है।