Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. कांग्रेस जिस तरह घोटालों की राजनीति करती है उसमें सिर्फ उसके नेताओं की तिजोरी भरती है: पीएम मोदी

कांग्रेस जिस तरह घोटालों की राजनीति करती है उसमें सिर्फ उसके नेताओं की तिजोरी भरती है: पीएम मोदी

By शिव मौर्या 
Updated Date

रायगढ़। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में विजय शंखनाद रैली को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि, पूरे देश में आजकल उत्सव का माहौल है। आज छत्तीसगढ़ में भी मैं यही भाव, यही उमंग, यही उत्साह और यही उत्सव देख रहा हूं। उत्सवों के इस मौसम में हर खुशी इस बार डबल हो गई है। इस बार भारत अपनी उपलब्धियों का उत्सव भी मना रहा है। कुछ ही दिन पहले हमारे वैज्ञानिकों ने भारत को चांद पर पहुंचा दिया। भारत का चंद्रयान वहां पहुंचा, जहां दुनिया का कोई देश नहीं पहुंच पाया।

पढ़ें :- कांग्रेस और बीआरएस वोट बैंक की राजनीति में लिप्त हैं और गले तक भ्रष्टाचार में डूबे हुए हैं: अमित शाह

पीएम ने कहा, इन सफलताओं के बीच भारत ने G20 शिखर सम्मेलन का सफल आयोजन किया। सफल G20 हर देशवासी की तपस्या का परिणाम है। ये 140 करोड़ भारतीयों के परिश्रम का परिणाम है। उन्होंने कहा कि, एक समय था जब छत्तीसगढ़ की पहचान नक्सली हमलों और हिंसा से ही हुआ करती थी। भाजपा सरकार के प्रयासों के बाद आज छत्तीसगढ़ की पहचान यहां के विकास कार्यों की वजह से हो रही है। दिल्ली की भाजपा सरकार छत्तीसगढ़ के विकास के लिए कोई कोर-कसर नहीं छोड़ रही है। लेकिन यहां जो कांग्रेस की सरकार है, वो विकास के काम में नहीं बल्कि सिर्फ हवा-हवाई बातों और दावों में जुटी रहती है।

उन्होंने कहा, केंद्र की भाजपा सरकार बीते 9 वर्षों में देश भर के गरीब परिवारों को करीब 4 करोड़ घर दे चुकी है। हम छत्तीसगढ़ के गरीब परिवारों को भी पीएम आवास योजना का अधिक से अधिक लाभ पहुंचाना चाहते थे। लेकिन कांग्रेस की सरकार यहां छत्तीसगढ़ के गरीबों के पक्के घर नहीं बनने दे रही है। कांग्रेस जिस तरह घोटालों की राजनीति करती है, उसमें सिर्फ उसके नेताओं की तिजोरी भरती है। गरीब कल्याण में भले ही पीछे हो, लेकिन भृष्टाचार में छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार लगातार आगे बढ़ रही है। साथ ही कहा, छत्तीसगढ़ की खनिज संपदा को कांग्रेस के ATM के लिए उपयोग किया जा रहा है। झूठा प्रचार और आकंठ भ्रष्टाचार यही छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार की पहचान है।

Advertisement