Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. लद्दाख के अद्भुत लोग, संस्कृति और परंपराएं BJP और RSS के निशाने पर: राहुल गांधी

लद्दाख के अद्भुत लोग, संस्कृति और परंपराएं BJP और RSS के निशाने पर: राहुल गांधी

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। लद्दाख को पूर्ण राज्य का दर्जा ​देने के लिए बीते दिनों हुए आंदोलन को लेकर अब सियासत तेज हो गयी है। आंदोलन के दौरान हिंसा भी हुई थी। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने लद्दाख की राजधानी में बीजेपी दफ्तर और सीआरपीएफ की एक वैन में आग लगा दी थी। इस हिंसा में चार लोगों की जान चली गयी थी। उधर, पुलिस ने अब पर्यावरण कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को गिरफ्तार कर लिया है। अब इस मामले में कांग्रेस सांसद और लोकसभा के नेता विपक्ष राहुल गांधी का बयान आया है।

पढ़ें :- 'विपक्ष की महिला सांसदों ने घेर ली पीएम मोदी की कुर्सी, नहीं दे पाए धन्यवाद प्रस्ताव पर भाषण', हंगामे से बिगड़ा माहौल

राहुल गांधी ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, लद्दाख के अद्भुत लोग, संस्कृति और परंपराएं भाजपा और आरएसएस के निशाने पर हैं। लद्दाखियों ने आवाज़ उठाई। भाजपा ने जवाब में चार युवकों की हत्या कर दी और सोनम वांगचुक को जेल में डाल दिया। उनहोंने आगे लिखा, हत्या बंद करो। हिंसा बंद करो। धमकी बंद करो। लद्दाख को आवाज़ दो। उन्हें छठी अनुसूची दो।

सोनम वांगचुक की हुई थी गिरफ्तारी
बता दें कि, लेह-लद्दाक में बीते दिनों हुए हिंसक प्रदर्शन के मामले में बड़ी कार्रवाई हुई थी। इस हिंसा के दो दिन बाद मशहूर पर्यावरण कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस हिंसा में चार लोगों की जान चली गयी थी, जबकि करीब 70 लोग घायल घायल हुए थे। बीते दिनों हुई इस हिंसा में आक्रोशित लोगों ने लद्दाख में भारी तोड़-फोड़ और आगजनी की थी। प्रदर्शनकारियों ने BJP दफ्तर को भी फूंक दिया था।

पढ़ें :- आज अगर प्रधानमंत्री संसद में आते हैं तो मैं उन्हें एक किताब भेंट करूंगा...पूर्व आर्मी चीफ की किताब लेकर संसद पहुंचे राहुल गांधी बोले
Advertisement