Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. आज आठ अरब हो जायेगी दुनिया की आबादी, 2023 में चीन को पीछे छोड़ेगा भारत

आज आठ अरब हो जायेगी दुनिया की आबादी, 2023 में चीन को पीछे छोड़ेगा भारत

By Sachin 
Updated Date

दुनिया की आबादी मंगलवार यानी आज आठ अरब हो जायेगी। संयुक्त राष्ट्र की एक रिपोर्ट में तो यह भी दावा किया जा रहा है कि वर्ष 2100 में पृथ्वी पर 1040 करोड़ लोग हो सकते है। इसके अलावा वर्ष 2050 तक पृथ्वी पर मनुष्य की औसतन उम्र 77.2 वर्ष हो जायेगी।

पढ़ें :- Amazon Pay ICICI Bank Credit Card यूजर्स को झटका, 18 जून से रेंट पेमेंट पर नहीं मिलेगा रिवॉर्ड पॉइंट

महिलाये पुरुषो से 5.4 वर्ष अधिक जीती है
संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट के दावे के अनुसार दुनिया में महिलाओ की उम्र पुरुषो की उम्र से 5.4 वर्ष अधिक होती है। महिलाओ की औसतन उम्र 73.4 वर्ष और पुरुषो की औसतन उम्र 68.4 आंकी गई है। इसके अलावा रिपोर्ट में दावा किया गया है कि इस पृथ्वी पर वर्ष 2030 तक 850 करोड़ लोग, 2050 तक 970 करोड़ और वर्ष 2100 तक 1040 करोड़ लोग हो सकते है। पूरी दुनिया में सोमवार यानी 15 नवंबर को लोगो की जनसंख्या आठ अरब हो जायेगी।

2023 तक जनसंख्या के मामले में चीन को पीछे छोड़ देगा भारत
संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि वर्ष 2023 में जनसंख्या के मामले में भारत चीन को पीछे छोड़कर दुनिया में सार्वधिक जनसंख्या वाला देश हो जायेगा। रिपोर्ट के अनुसार वैश्विक जनसंख्या को सात से आठ अरब तक बढ़ने में12 साल का समय लगा है, जबकि वर्ष 2037 तक दुनिया की आबादी 9 अरब तक पहुंच जायेगी। रिपोर्ट में कहा गया है कि वैश्विक जनसंख्या व्रद्धि दर धीमी हो रही है। रिपोर्ट के अनुसार वर्ष 2050 तक पूरी दुनिया की 50 प्रतिशत जनसंख्या भारत, कॉन्गो, मिस्र, इथियोपिया, पाकिस्तान, फिलीपिंस, नाइजीरिया और तंजानीय में निवास कर रही होगी। बताया गया है कि दुनिया के कई देशो में जनसंख्या की वृद्धि दर में कमी देखी गई है। वर्ष 1950 के बाद दुनिया की जनसंख्या सबसे धीमी दर से बढ़ रही है।

पढ़ें :- नरेंद्र मोदी ने किसानों को दिए थे तीन काले कानून, हम उनके लिए लेकर आ रहे हैं 3 संजीवनी : राहुल गांधी
Advertisement