Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. फिर बिगड़ी गुरमीत राम रहीम की तबीयत, एम्स में कराया गया भर्ती

फिर बिगड़ी गुरमीत राम रहीम की तबीयत, एम्स में कराया गया भर्ती

By शिव मौर्या 
Updated Date

रोहतक। यौन शोषण मामले में सजा काट रहे गुरमीत राम रहीम की तबीयत एक बार फिर बिगड़ गयी है। इसके कारण उन्हें उपचार के लिए एम्स में भर्ती कराया गया है। फिलहाल राम रहीम गुरमीत के स्वास्थ्य की जांच एम्स हॉस्पिटल में चल रही है।

पढ़ें :- तेलंगाना के पूर्व सीएम के. चंद्रशेखर राव पर चुनाव आयोग ने की कार्रवाई, 48 घंटे नहीं कर पाएंगे चुनावी कैंपेन

बता दें कि, इससे पहले मई महीने में राम रहीम की तबीयत बिगड़ने के चलते रोहतक पीजीआई में भी स्वास्थ्य जांच हुई थी। गौरतलब है कि, पिछले महीने राम रहीम को मेदांता अस्पताल में दाखिल कराया गया था। जहां पर टेस्ट के दौरान प्राथमिक जांच में कोरोना पॉजिटिव मिला था।

मगर उसकी आरटीपीसीआर रिपोर्ट नेगेटिम आई थी जिसके बाद उसे कोविड वार्ड से हटाकर 15वीं मंजिल पर शिफ्ट किया गया था। राम रहीम एक माह में चार बार सुनारिया जेल से बाहर आ चुका है।

बता दें कि, राम रहीम 25 अगस्त 2017 से सुनारिया जेल में बंद है। सीबीआई की विशेष कोर्ट ने 2 साध्वियों से रेप मामले में 28 अगस्त 2017 को 10-10 साल की सजा सुनाई थी। बाद में पत्रकार रामचंद्र छत्रपति हत्याकांड में उसे उम्रकैद की सजा हुई. तभी से राम रहीम इस जेल में बंद है।

 

पढ़ें :- राउज एवेन्यू कोर्ट ने ईडी को लगाई कड़ी फटकार, कहा- कानून से ऊपर नहीं हैं
Advertisement